क्वांटम फिजिक्स में अभूतपूर्व खोज के लिए तीन अमेरिकी वैज्ञानिकों को नोबेल पुरस्कार
News Image

रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने आज भौतिकी के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की है। यह पुरस्कार अमेरिका के जॉन क्लार्क, माइकल डेवोरेट और जॉन मार्टिनिस को दिया गया है।

इन वैज्ञानिकों को यह सम्मान क्वांटम मैकेनिक्स में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए दिया गया है। उन्होंने एक इलेक्ट्रिकल सर्किट के साथ प्रयोग किए।

इन प्रयोगों में उन्होंने एक ऐसी प्रणाली में क्वांटम मैकेनिकल टनलिंग और क्वांटाइज्ड एनर्जी लेवल, दोनों का प्रदर्शन किया जो हाथ में पकड़ने लायक थी।

यह खोज क्वांटम क्रिप्टोग्राफी, क्वांटम कंप्यूटर और क्वांटम सेंसर सहित क्वांटम तकनीक को और समझने में मदद करेगी।

आमतौर पर क्वांटम मैकेनिक्स के नियम बहुत छोटे कणों (इलेक्ट्रॉन) पर लागू होते हैं। इनके व्यवहार को माइक्रोस्कोपिक कहा जाता है, क्योंकि ये इतने छोटे होते हैं कि सामान्य माइक्रोस्कोप से भी दिखाई नहीं देती।

लेकिन अब इन वैज्ञानिकों ने पहली बार बिजली के सर्किट में बड़े पैमाने (मैक्रोस्कोपिक) पर क्वांटम टनलिंग और ऊर्जा के स्तरों की खोज की है।

1901 से अब तक 118 वैज्ञानिकों को भौतिकी पुरस्कार प्रदान किए जा चुके हैं। सबसे कम उम्र के विजेता 25 साल के लॉरेंस ब्रैग (1915) थे। 96 साल के आर्थर अश्किन (2018) यह सम्मान हासिल करने वाले सबसे उम्रदराज वैज्ञानिक थे।

पहले भारतीय जिन्हें इस श्रेणी में पुरस्कृत किया गया, वे सर सीवी रमन थे। उन्हें ये सम्मान 1930 में दिया गया। उनकी खोज ने बताया था कि जब प्रकाश किसी पदार्थ से टकराता है, तो उसका रंग बदल सकता है। इसे रमन इफेक्ट कहते हैं।

6 अक्टूबर 2025 को मेडिसिन के लिए मैरी ई. ब्रंकॉ, फ्रेड राम्सडेल और शिमोन साकागुची को प्राइज दिया गया है।

विजेता को 11 मिलियन स्वीडिश क्रोना (10.3 करोड़ रुपए), सोने का मेडल और सर्टिफिकेट मिलेंगे। पुरस्कार 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में दिए जाएंगे।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

181 पर आउट होने पर गेंदबाज को बल्ला लेकर मारने दौड़े पृथ्वी शॉ!

Story 1

सांड का आतंक: बुजुर्ग को सींगों से उठाकर नाले में फेंका, खौफनाक मंजर कैमरे में कैद

Story 1

बाढ़ राहत में लगे BJP नेताओं पर हमला, मिथुन चक्रवर्ती ने TMC के खिलाफ खोला मोर्चा

Story 1

सीजेआई पर जूता फेंकने के मामले में आप का प्रदर्शन, बीजेपी पर संविधान के अपमान का आरोप

Story 1

जावेद हबीब पर कसा संभल पुलिस का शिकंजा, 20 FIR दर्ज, करोड़ों की ठगी का आरोप

Story 1

CJI गवई पर हमला करने वाले वकील का चौंकाने वाला दावा: यह सब भगवान ने करवाया!

Story 1

अक्षय कुमार ने देवेंद्र फडणवीस से पूछा - आप संतरा छीलकर खाते हैं या...?

Story 1

क्या महेंद्र सिंह धोनी छोड़ेंगे चेन्नई सुपर किंग्स? मुंबई इंडियंस की जर्सी में दिखने से फैंस हुए हैरान!

Story 1

प्रियंका गांधी की आलिया भट्ट से अनोखी मुलाकात! सोशल मीडिया पर साझा किया मजेदार किस्सा

Story 1

CJI पर जूता फेंकने की कोशिश! आरोपी वकील बिना सज़ा रिहा, बोला- कोई अफ़सोस नहीं!