कटक में मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल, DCP समेत कई घायल, आगजनी और पथराव से तनाव
News Image

कटक, ओडिशा में दुर्गा पूजा के मूर्ति विसर्जन के दौरान शनिवार देर रात दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिससे पूरे इलाके में तनाव फैल गया।

इस हिंसा में डीसीपी ऋषिकेश समेत कई पुलिसकर्मी और आम नागरिक घायल हुए हैं। पुलिस ने अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कटक में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

घटना शनिवार की रात करीब 1.30 बजे की है, जब दुर्गा मूर्ति विसर्जन की शोभायात्रा काठजोड़ी नदी की ओर जा रही थी। इस दौरान तेज आवाज में बज रहे डीजे म्यूजिक पर कुछ स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई।

देखते ही देखते मामूली बहस हिंसक झड़प में बदल गई। कुछ लोगों ने शोभायात्रा पर छतों से पथराव और शीशे की बोतलें फेंकी, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े। इस दौरान कई वाहन और सड़क किनारे के स्टॉल क्षतिग्रस्त हो गए। गौरी शंकर पार्क के पास 8 से 10 जगहों पर आगजनी की खबर भी आई, जिस पर फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद काबू पाया।

भुवनेश्वर-कटक के पुलिस कमिश्नर सुरेश देबदत्ता सिंह ने बताया कि हिंसा के बाद से पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि एक संगठन ने बाइक रैली निकालने की मंजूरी मांगी थी, जिसे सांप्रदायिक तनाव की आशंका के चलते रद्द कर दिया गया। इसके बाद कुछ लोगों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की और स्थिति बिगड़ गई।

इस घटना में आठ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। अफवाहें फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि विसर्जन के दौरान घायल हुए चारों लोग सुरक्षित हैं, किसी की भी मौत नहीं हुई है।

ओडिशा सरकार ने हालात को देखते हुए कटक में कर्फ्यू लगाने और 24 घंटे के लिए मोबाइल डेटा व ब्रॉडबैंड सेवाएं बंद करने का आदेश जारी किया है, ताकि फेक न्यूज और अफवाहों पर रोक लगाई जा सके।

विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने रविवार, 6 अक्टूबर को 12 घंटे का बंद बुलाने का ऐलान किया है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

इंसानियत से बड़ी कोई चीज़ नहीं! दादी ने टिकट की जगह दिखाया आधार कार्ड, TT ने भी दिल से माना

Story 1

पालकी में साजन के द्वार चली रे... सिवनी की पूर्व कलेक्टर की अनोखी विदाई!

Story 1

बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन में सीट बंटवारे पर बड़ा फैसला संभव!

Story 1

दार्जिलिंग में भूस्खलन का कहर, 20 की मौत, तबाही का मंजर!

Story 1

पंजाब के शेर का गर्जन, प्रभसिमरन ने ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ ठोका तूफानी शतक!

Story 1

दैवों के रूप में सिनेमाघर पहुंचे कांतारा चैप्टर 1 के फैन, दर्शक हुए हैरान!

Story 1

बाल पकड़कर घसीटा, झंडा चुमने पर मजबूर, खटमलों से भरी कोठरी में ग्रेटा थनबर्ग!

Story 1

रात में उड़ते ड्रोन ने उड़ाई ग्रामीणों की नींद: गांवों में टोलियां बनाकर पहरा, पुलिस ने जारी की एडवायजरी

Story 1

लखनऊ में फर्जी अपहरण का खुलासा, बाप-बेटे निकले साजिशकर्ता, चार गिरफ्तार

Story 1

ब्रिटेन के पीसहेवन में मस्जिद में अज्ञात हमलावरों ने लगाई आग, पुलिस ने कहा कोई हताहत नहीं