ब्रिटेन के पीसहेवन में मस्जिद में अज्ञात हमलावरों ने लगाई आग, पुलिस ने कहा कोई हताहत नहीं
News Image

ब्राइटन, इंग्लैंड के पास पीसहेवन में शनिवार रात एक मस्जिद में आग लगा दी गई। घटना के समय मस्जिद के अंदर दो लोग मौजूद थे।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इसे हेट क्राइम के तौर पर देख रही है।

मस्जिद के एक वॉलेंटियर मैनेजर ने बताया कि दो लोगों ने बालाक्लावा पहन रखा था, जिन्होंने मस्जिद का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। इसके बाद उन्होंने मस्जिद की सीढ़ियों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

हालांकि, इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में किसी को भी कोई शारीरिक नुकसान नहीं हुआ। मस्जिद के अंदर मौजूद दोनों लोग सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे।

ससेक्स पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा कि घटना में किसी को चोट नहीं आई है, लेकिन इमारत के दरवाजे और बाहर खड़ी एक गाड़ी को नुकसान पहुंचा है।

डिटेक्टिव सुप्रिटेडेंट कैरी बोहाना ने कहा कि पुलिस आगजनी और हेट क्राइम दोनों नजरिए से मामले की जांच कर रही है। उन्होंने माना कि इस घटना ने समुदाय के लोगों के भीतर गहरी चिंता पैदा कर दी है और मुस्लिम समुदाय पर इसका प्रभाव गंभीर होगा।

यह घटना मैनचेस्टर में गुरुवार को एक यहूदी पूजा स्थल सिनेगॉग के बाहर हुए हमले के ठीक बाद हुई है, जिसमें दो यहूदी लोगों की मौत हो गई थी। मैनचेस्टर पुलिस ने संदिग्ध को मौके पर ही मार गिराया था। संदिग्ध की पहचान जिहाद अल-शामी के रूप में हुई थी।

ब्राइटन और होव मुस्लिम फोरम के अध्यक्ष तारिक जंग ने दोनों घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को पूजा के स्थान पर नुकसान पहुंचाने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए। यह बिल्कुल अस्वीकार्य है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

आई लव मुहम्मद कहना जुर्म नहीं, हमारे सीने पर लिखा है : सपा नेता एसटी हसन

Story 1

पवन सिंह ने पत्नी को घर बुलाकर पुलिस बुलवाई, फूट-फूट कर रोईं ज्योति सिंह!

Story 1

फिल्मों से ब्रेक लेकर धार्मिक यात्रा पर रजनीकांत, सादगी भरी तस्वीरें वायरल

Story 1

बिहार चुनाव 2025: बीजेपी सर्वे और परफॉर्मेंस के आधार पर बांटेगी टिकट, उतारेगी ज्यादा उम्मीदवार!

Story 1

स्मृति मंधाना का विश्व रिकॉर्ड बनाने का सपना टूटा, 28 साल पुराना कीर्तिमान अधूरा

Story 1

राहुल गांधी की इज्जत क्यों करते हैं रिजिजू? इंदिरा गांधी का नाम लेकर दिखाया आईना!

Story 1

झारखंड के 20 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का खतरा!

Story 1

कफ सिरप से मौत मामला: डॉक्टर की गिरफ्तारी, निलंबन और कार्रवाई की पूरी जानकारी

Story 1

दार्जिलिंग में बारिश का कहर: भूस्खलन और पुल हादसे में 10 की मौत, राष्ट्रपति-पीएम ने जताया शोक

Story 1

EVM पर अब रंगीन फोटो, 29 नवंबर से पहले चुनाव समाप्त: बिहार चुनाव को CEC ने बताया ऐतिहासिक