दार्जिलिंग में बारिश का कहर: भूस्खलन और पुल हादसे में 10 की मौत, राष्ट्रपति-पीएम ने जताया शोक
News Image

दार्जिलिंग में लगातार हो रही भारी बारिश ने भारी तबाही मचाई है। भूस्खलन की कई घटनाओं से मकान, सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे दूरदराज के गांवों का संपर्क टूट गया है।

इस दुखद हादसे में अब तक 10 लोगों की जान जा चुकी है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दार्जिलिंग में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण लोगों की जान जाने पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों की सफलता की प्रार्थना की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दार्जिलिंग में पुल दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख जताया है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि दार्जिलिंग और आसपास के इलाकों की स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी दार्जिलिंग हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ के दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और जरूरत पड़ने पर और दल भी तैयार रखे गए हैं।

स्थानीय प्रशासन, पुलिस और आपदा मोचन दल का बचाव और राहत अभियान जारी है। एनडीआरएफ सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक मिरिक झील क्षेत्र में बचाव अभियान में मदद कर रहा है।

सरसली, जसबीरगांव, मिरिक बस्ती, धार गांव (मेची) और मिरिक झील क्षेत्र जैसे कई स्थानों से लोगों के मारे जाने की जानकारी मिली है। धार गांव में मलबे से कम से कम चार लोगों को बचाया गया है, जहां भारी भूस्खलन के कारण कई मकान ढह गए।

भूस्खलन के कारण मिरिक-सुखियापोखरी सड़क सहित प्रमुख मार्गों पर यातायात बाधित हो गया है, जबकि कई पहाड़ी बस्तियों की संचार लाइनें टूट गईं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दार्जिलिंग और कलिम्पोंग सहित उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में 6 अक्टूबर तक अत्यधिक भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है तथा और अधिक भूस्खलन होने एवं सड़कें अवरुद्ध होने की चेतावनी दी है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

IND-W vs PAK-W: टॉस में खुलेआम धोखा! मैच रेफरी की शर्मनाक हरकत कैमरे में कैद

Story 1

पालकी में साजन के द्वार चली रे... सिवनी की पूर्व कलेक्टर की अनोखी विदाई!

Story 1

जानलेवा कफ सिरप पर कई राज्यों में बैन, 16 बच्चों की मौत के बाद एक्शन

Story 1

ईरानी कप: विदर्भ ने रेस्ट ऑफ इंडिया को हराकर तीसरी बार जमाया कब्ज़ा!

Story 1

बिहार चुनाव 2025: भोजपुरी में CEC ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- छठ की तरह मनाइए चुनाव!

Story 1

बाप रे! ऐसी अंग्रेजी! टीचरों के उच्चारण सुन हंसी से लोटपोट हुए लोग

Story 1

बीजेपी के आरोपों पर सचिन पायलट का पलटवार: हम वोट चोरी की पोल खोलेंगे

Story 1

युद्ध की प्रकृति बदली, कॉन्टैक्टलेस वॉर का समय: जयशंकर

Story 1

तेजा सज्जा की मिराई की सफलता का दिल राजू ने टीम के साथ मनाया जश्न, तस्वीरें वायरल

Story 1

महाकाल के दरबार में गब्बर , भस्म आरती में हुए शामिल