सिवनी में पूर्व कलेक्टर संस्कृति जैन की विदाई ने अनोखा रूप ले लिया। उनके स्थानांतरण के बाद आयोजित विदाई समारोह में कर्मचारियों ने उन्हें और उनकी दोनों बेटियों को पालकी में बैठाकर वाहन तक पहुंचाया।
जबलपुर रोड स्थित लूघरवाड़ा के एक निजी लॉन में यह समारोह आयोजित किया गया था। हाल ही में संस्कृति जैन का ट्रांसफर भोपाल कर दिया गया था, जिसके चलते 3 अक्टूबर को विदाई और नए कलेक्टर के आगमन का कार्यक्रम रखा गया था।
विदाई समारोह के बाद, जब संस्कृति जैन भोपाल जाने वाली थीं, तब उत्साहित कर्मचारियों ने उन्हें पालकी में बिठाकर अपने कंधों पर उठा लिया। इस दौरान, पूर्व कलेक्टर के प्रति कर्मचारियों का सम्मान स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था। पालकी में संस्कृति जैन के साथ उनकी दोनों बेटियां, ध्वनि और तरंग जैन भी मौजूद थीं।
कर्मचारियों का कहना था कि संस्कृति जैन का हंसमुख और सरल स्वभाव सभी को प्रभावित करता था। आवश्यकता पड़ने पर वे आगे बढ़कर विभागीय टीम का नेतृत्व करती थीं और गलतियों के बारे में बताती थीं।
जिले के सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारने के लिए संस्कृति जैन द्वारा शुरू किए गए गिफ्ट ए डेस्क अभियान को भी काफी सराहना मिली थी। इस अभियान में दानदाताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया था।
विदाई के दौरान, पालकी में होके सवार चली रे, मैं तो अपने साजन के द्वार चली रे गाना बज रहा था, जिसने माहौल को और भी भावपूर्ण बना दिया। संस्कृति जैन ने अब नगर पालिक निगम, भोपाल के आयुक्त का पदभार संभाल लिया है।
विदाई समारोह से पहले, संस्कृति जैन ने गिफ्ट ए डेस्क अभियान की प्रगति पर एक वीडियो संदेश जारी किया था। उन्होंने बताया था कि 13,200 डेस्क और बेंच जिले के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में पहुंच चुकी हैं, और 800 डेस्क-बेंच की प्रक्रिया चल रही है। अभियान के पहले चरण को पूरा करने के लिए अभी भी 7,146 से अधिक डेस्क-बेंच की आवश्यकता है, जिसे पूरा करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि अभियान के लिए बनी वेबसाइट को एक लाख से अधिक लोगों ने देखा और 4,000 से अधिक दानदाताओं ने इस अभियान में सहयोग किया। उन्होंने भविष्य में भी अभियान में सहयोग करके शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाने का आह्वान किया और सभी को धन्यवाद दिया।
*पालकी में पूर्व कलेक्टर संस्कृति जैन को अलग अंदाज में दी विदाई, देखें वीडियो pic.twitter.com/h6bcn9Lh1Z
— NaiDunia (@Nai_Dunia) October 5, 2025
पटना-दिल्ली फ्लाइट में कृषि मंत्री शिवराज सिंह को मिले को-पायलट राजीव प्रताप रूडी!
IND vs PAK मैच में बवाल: मुनीबा अली के आउट पर अंपायर से भिड़ी पाकिस्तानी टीम
बीजेपी के आरोपों पर सचिन पायलट का पलटवार: हम वोट चोरी की पोल खोलेंगे
वोट चोरी, आरक्षण चोर... : तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर बोला ज़ोरदार हमला
बिल्कुल खेलना चाहता हूँ: रोहित शर्मा का 2027 वर्ल्ड कप खेलने का बड़ा बयान
भारत-पाक मैच में फिर विवाद, रनआउट पर बवाल, मैदान में उतरी कप्तान!
बिहार NDA में सीटों का बंटवारा तय! मांझी नाराज़, समझिए पूरा गणित
बिहार चुनाव का काउंटडाउन शुरू, 22 नवंबर से पहले प्रक्रिया पूरी होगी
IND-W vs PAK-W: टॉस में खुलेआम धोखा! मैच रेफरी की शर्मनाक हरकत कैमरे में कैद
जानलेवा कफ सिरप पर कई राज्यों में बैन, 16 बच्चों की मौत के बाद एक्शन