हाईस्कूल छात्रा को रेस्तरां में लड़के संग देख पिता ने मारी गोली, बेटी की मौत, आजमगढ़ में सनसनी
News Image

आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। लालगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के बाईपास मार्ग पर स्थित न्यू वेलकम फैमिली रेस्टोरेंट में एक पिता ने अपनी बेटी को एक लड़के के साथ देखकर गुस्से में अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से दोनों को गोली मार दी।

इस हमले में आदित्य सिंह और अक्षरा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान अक्षरा की मौत हो गई, जबकि आदित्य का इलाज अभी भी जारी है।

एसपी सिटी मधुवन कुमार सिंह के अनुसार, अक्षरा सिंह पकड़ी खुर्द गांव की हाईस्कूल की छात्रा थी, जबकि घायल आदित्य सिंह मसीरपुर गांव का ग्रेजुएशन का छात्र है। दोनों घर से विद्यालय के लिए निकले थे।

स्थानीय लोगों ने लड़की के माता-पिता को रेस्टोरेंट में लड़की और लड़के के होने की सूचना दी थी। पहले लड़की की मां वहां पहुंची और बातचीत कर रही थी। उसी दौरान लड़की के पिता नीरज सिंह वहां पहुंचे और अपनी बेटी से विवाद करने लगे।

गुस्से में आकर नीरज सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायर कर दिया। पहली गोली लड़की को लगी और दूसरी लड़के को। इलाज के दौरान अक्षरा की मौत हो गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी नीरज सिंह की तलाश शुरू कर दी है। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

राहुल चाहर ने रचा इतिहास: 166 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, बने वर्ल्ड क्रिकेट के पहले खिलाड़ी!

Story 1

अभिनेता विजय की रैली में भगदड़, 29 की मौत, मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को लगाया घायलों की निगरानी में

Story 1

मौलाना भूले सत्ता का गणित, योगी ने भरी हुंकार - दंगा करने वालों को सिखाएंगे सबक!

Story 1

ग्राम प्रधानों ने CM योगी को सुनाई बदलाव की कहानी, 8 साल में बदली यूपी की तस्वीर

Story 1

डेब्यू मैच में 10 विकेट लेकर इंग्लैंड में छाया भारतीय गेंदबाज, टीम इंडिया में क्यों नहीं मिल रहा मौका?

Story 1

बुलडोजर चला लूटतंत्र पर, विकास की गति पकड़ेगा देश: ओडिशा में गरजे मोदी

Story 1

दुर्गा पूजा पंडाल में काबा गीत पर सियासी घमासान, बीजेपी ने ममता सरकार को घेरा

Story 1

UNSC में भारत को बड़ी भूमिका: चीन और रूस का चौंकाने वाला समर्थन

Story 1

तमिलनाडु: विजय की रैली में भगदड़, पांच की मौत की आशंका, पुलिस का लाठीचार्ज

Story 1

थलपति विजय: अभिनेता से नेता तक, कितनी है संपत्ति, रैली में भगदड़ से 30 की मौत