जुबीन गर्ग की मौत का रहस्य: अभिनेत्री निशिता गोस्वामी समेत चार से पूछताछ
News Image

लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग, जिन्होंने या अली और दिल तू ही बता जैसे हिट बॉलीवुड गाने गाए, पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। उनकी अचानक हुई मौत से असम शहर में शोक की लहर दौड़ गई। सिंगापुर में डूबने से हुई उनकी मौत के बाद मामला और भी गंभीर हो गया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जुबीन गर्ग की मौत से जुड़ी गहन जांच के आदेश दिए हैं।

जुबीन गर्ग की मौत के बाद कई लोगों पर शक गहराया है। सबसे पहले, गायक के मैनेजर और नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल के आयोजक के खिलाफ असम में कई एफआईआर दर्ज की गईं। इसके बाद, गायक शेखर ज्योति गोस्वामी को पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया गया, जो उस समय जुबीन के साथ यॉट ट्रिप पर मौजूद थे।

अब खबर है कि शेखर ज्योति गोस्वामी के साथ जुबीन के बैंड मेंबर्स, असम की अभिनेत्री निशिता गोस्वामी और को-सिंगर अमृतप्रभा से भी पूछताछ की गई है। उनसे असम सीआईडी के हेडक्वार्टर में पूछताछ हुई।

असम के मुख्यमंत्री ने जुबीन की मौत को लेकर पारदर्शी जांच करने की मांग असम हाई कोर्ट में की है। उन्होंने बताया कि गायक जुबीन गर्ग की मौत की पुलिस जांच में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए न्यायिक पैनल गठित करने के लिए गुवाहाटी उच्च न्यायालय को पत्र लिखा है।

जुबीन गर्ग के मैनेजर के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। गायक की अचानक मौत के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक और बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने गायक की मौत की जांच सही से हो पाए, इसके लिए गायक के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल के आयोजक श्याम कानू महंता के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। इससे पहले जुबीन के मैनेजर के घर पर भी एसआईटी ने तलाशी अभियान चलाया था।

मुख्यमंत्री ने स्वयं इस बात की जानकारी मीडिया और एक्स (पहले ट्विटर) पर दी है। वह चाहते हैं कि जुबीन की मौत से जुड़े जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सही तरीके से जांच हो।

जुबीन की मौत से असम के लोगों में दुख की लहर है, लेकिन साथ ही उनके मन में गुस्सा भी है। वे चाहते हैं कि उनके प्यारे जुबीन दा की मौत के जिम्मेदार को जल्द से जल्द सजा मिले।

बता दें कि जुबीन गर्ग की मौत सिंगापुर में समंदर में डूबने से हुई थी। वह बिना लाइफ जैकेट के पानी में कूदे थे जिसके बाद कई लोगों के मन में यह सवाल आया कि आखिर क्यों गायक को बिना सुरक्षा के पानी में कूदने दिया गया।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

बरेली हिंसा: 10 पर FIR, मौलाना तौकीर रजा न्यायिक हिरासत में

Story 1

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की बोलती बंद करने वाली पेटल गहलोत: दिल्ली यूनिवर्सिटी से गिटार बजाने वाली अफसर!

Story 1

भारत का दबदबा: PM मोदी ने लॉन्च की BSNL की 4G सेवा, दूरसंचार उपकरण निर्माण में शीर्ष 5 देशों में शामिल

Story 1

विजय रैली में भगदड़: दम घुटने से हांफते लोग, 20 की मौत

Story 1

दिव्यांग डिलीवरी ब्वॉय का संदेश पढ़कर भावुक हुए लोग, वायरल हुई पोस्ट

Story 1

विजय रैली में भगदड़: 31 से ज्यादा की जान गई, देरी, गर्मी और भीड़ बनी मौत का कारण

Story 1

बरेली में हिंसा कैसे भड़की? डीएम अविनाश सिंह ने बताई पूरी कहानी

Story 1

ओडिशा: डबल इंजन की रफ़्तार से विकास, प्रधानमंत्री मोदी ने झारसुगुड़ा में भरी हुंकार

Story 1

मौलाना को सिखाएंगे सबक, लातों के भूत... योगी का बयान, बढ़ा राइट विंग एजेंडा

Story 1

एशिया कप फाइनल: भारत की प्लेइंग XI में दो बड़े बदलाव! ये होंगे वो 11 धुरंधर