करनाल: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में किसानों को नुकसान होने पर कुछ भी नहीं मिलता था।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के नुकसान के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला है। सरकार की जिम्मेदारी है कि किसानों को जो भी नुकसान हुआ है उसकी भरपाई की जाए। कांग्रेस के समय में यह नहीं होता था।
मुख्यमंत्री सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस किसानों से खाता खुलवाने के लिए 500 रुपये लेती थी और क्षतिपूर्ति के नाम पर मात्र दो रुपये किसानों के खाते में डालती थी।
उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार में आने के बाद किसानों के खातों में हजारों रुपये जमा किए जा रहे हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल के लघु सचिवालय के सभागार में स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर स्वच्छता अभियान को गति देने के निर्देश दिए।
इस दौरान स्वच्छ शहर जोड़ी समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। करनाल नगर निगम ने पांच नगर पालिकाओं को गोद लिया है, ताकि स्वच्छता के क्षेत्र में नई योजनाओं को लागू किया जा सके और शहर को और स्वच्छ बनाया जा सके।
कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने मुख्यमंत्री सैनी पर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा में किसानों की अनदेखी की जा रही है और धान की खरीद और उठान में लापरवाही बरती जा रही है।
*#WATCH करनाल (हरियाणा):कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, विपक्ष जब सत्ता में था तब किसान का कुछ भी नुकसान होता था तब किसान सिर्फ देखता रहता था। अगर किसान का नुकसान हो रहा है तो हमने ई क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला है और कहा भी… pic.twitter.com/fLHD5UlLZS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 27, 2025
बिहार चुनाव से पहले बीजेपी का कैंपेन सॉन्ग लॉन्च, तेज प्रताप यादव ने भी खोला मोर्चा!
ओडिशा: डबल इंजन की रफ़्तार से विकास, प्रधानमंत्री मोदी ने झारसुगुड़ा में भरी हुंकार
भारतीय गेंदबाज राहुल चाहर ने इंग्लैंड में मचाया तहलका, तोड़ा 166 साल पुराना रिकॉर्ड!
योगी का इलाज : पुतिन के साथ डील से ट्रंप को झटका!
बरेली हिंसा पर सीएम योगी का कड़ा रुख: मौलाना भूल गया था प्रदेश में किसकी सत्ता है, ऐसा सबक सिखाया
एशिया कप फाइनल: भारत की प्लेइंग XI में दो बड़े बदलाव! ये होंगे वो 11 धुरंधर
दुर्गा पंडाल में मेरे दिल में काबा... गाने पर सियासी घमासान, ममता बनर्जी की ताली पर बीजेपी का हमला
क्या आपके सुझाव लिखेंगे उत्तर प्रदेश का भविष्य?
जब अमिताभ बच्चन को विदेश में समझा गया सलमान खान!
यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में बारिश की चेतावनी, 8 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी