बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियां जोरों पर हैं। चुनाव आयोग भी जल्द ही राज्य का दौरा कर सकता है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। आज उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की।
तेज प्रताप यादव ने भी चुनावी मैदान में कूदने का ऐलान किया है। उन्होंने जनशक्ति जनता दल नाम से नई पार्टी बनाई है और ब्लैक बोर्ड को अपना चुनाव चिन्ह घोषित किया है।
भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपना प्रचार गीत लॉन्च कर दिया है। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने इस गाने को अपनी आवाज दी है और अभिनय भी किया है। यह गाना एनडीए सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को दर्शाता है।
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी ने राजद के साथ गठबंधन करने की इच्छा जताई थी, लेकिन राजद की ओर से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली।
अंतिम मतदाता सूची 30 सितंबर 2025 को जारी की जाएगी। इससे पहले 65 लाख लोगों के नाम सूची से हटाए गए थे, जिस पर विपक्षी दलों ने हंगामा किया था।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अक्टूबर के पहले सप्ताह में बिहार आ सकते हैं। वे चुनाव तैयारियों का जायजा लेंगे और चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकते हैं। बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है।
अमित शाह ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को चुनावी जीत का मंत्र दिया। उन्होंने 12 राज्यों के सांसदों और विधायकों के साथ बैठक की।
बिहार विशेष विद्यालय शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की आज आखिरी तारीख है।
देखो, बिहार का रफ्तार...
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) September 26, 2025
महिला का सम्मान, झूमे सभी किसान,
बुजुर्ग और जवान, बच्चों की मुस्कान,
सेहत, शिक्षा और सुरक्षा, पेंशन का उपहार,
हर घर खुशियां बांट रहे हैं हर दिन मोदी-नीतीश कुमार।
रफ्तार पकड़ लिहले बा बिहार,
नई पीढ़ी का नया है बिहार।#रफ्तार_पकड़_चुका_बिहार pic.twitter.com/gbemXvRB3K
BSNL 4G: अब पूरे भारत में दौड़ेगा, लॉन्च के साथ पाएं शानदार फायदे!
करूर रैली में भगदड़: 31 की मौत, शोक में डूबा तमिलनाडु
पेट में 29 चम्मच, 19 ब्रश और 2 पेन! हापुड़ में डॉक्टर भी रह गए हैरान
IND vs PAK: वसीम अकरम का वार - इस रणनीति से पाकिस्तान मारेगा बाज़ी, भारत फेवरेट पर एक इनिंग गेम चेंजर!
कांग्रेस के लूटतंत्र से देश को मुक्ति, ओडिशा को 60 हजार करोड़ की सौगात!
DU की स्टूडेंट पेटल गहलोत ने UN में पाकिस्तान को धो डाला, जानिए कौन हैं ये तेजतर्रार IFS अधिकारी
रांची में वेटिकन सिटी थीम वाले पंडाल पर विवाद: ईसा मसीह की जगह स्थापित की गई भगवान कृष्ण की मूर्ति
सोनम वांगचुक पर लद्दाख डीजीपी का सनसनीखेज खुलासा: पाकिस्तानी कनेक्शन और विदेशी फंडिंग की जांच शुरू
बिहार AEDO भर्ती: एक पद, दस हजार दावेदार - रिकॉर्ड आवेदन, फिर भी छात्रों में निराशा!
मैडम जी ने ठोकी कार, फिर कैब वाले को मारने दौड़ी! सड़क पर जमकर हुआ कलेश