दुबई में खेले गए एशिया कप 2025 के भारत-श्रीलंका मुकाबले में टी20 क्रिकेट का पूरा रोमांच देखने को मिला। बल्लेबाजों ने रनों की बारिश की, स्कोर टाई हुआ, सुपर ओवर खेला गया और अंत में भारत ने जीत हासिल की। यह मुकाबला क्रिकेट इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा।
श्रीलंका ने 203 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए खराब शुरुआत की। कुसल मेंडिस शून्य पर आउट हो गए। लेकिन पाथुम निसंका और कुसल परेरा ने मिलकर 127 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला।
परेरा ने 32 गेंदों में 58 रन बनाए। निसंका ने शानदार शतक जमाया, 58 गेंदों में 7 चौके और 6 छक्के लगाकर 107 रन ठोके।
अंतिम ओवर में श्रीलंका को 12 रनों की जरूरत थी। वरुण चक्रवर्ती ने पहली ही गेंद पर निसंका को आउट कर दिया। जनिथ लियानागे और शनाका ने अगली तीन गेंदों पर 5 रन बनाए। शनाका ने पांचवीं गेंद पर चौका मारा। आखिरी गेंद पर 3 रन चाहिए थे, लेकिन सिर्फ 2 रन बने और स्कोर टाई हो गया।
सुपर ओवर में अर्शदीप सिंह ने पहली ही गेंद पर कुसल परेरा को आउट कर दिया। दूसरी गेंद पर एक रन बना, तीसरी गेंद डॉट रही। चौथी गेंद पर शनाका बीट हुए, अर्शदीप ने कैच की अपील की। शनाका क्रीज से बाहर थे और संजू ने स्टंप पर बॉल मारी, लेकिन DRS में शनाका नॉट आउट करार दिए गए क्योंकि पहली अपील पर बॉल डेड हो चुकी थी। अगली ही गेंद पर अर्शदीप ने शनाका को जितेश के हाथों कैच करा दिया। भारत को जीतने के लिए 3 रनों का लक्ष्य मिला। कप्तान सूर्या ने पहली ही गेंद पर 3 रन बनाकर टीम इंडिया को जीत दिला दी।
इससे पहले, अभिषेक शर्मा ने 31 गेंदों में 61 रनों की तूफानी पारी खेली। तिलक वर्मा ने 34 गेंदों में नाबाद 49 रन बनाए। संजू सैमसन ने 23 गेंदों पर 39 रनों की दमदार पारी खेली। अक्षर पटेल ने 15 गेंदों में 21 रन बनाकर भारत को 202 के स्कोर तक पहुंचाया।
पाथुम निसंका को उनकी शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। एशिया कप के इतिहास में यह पहला मौका है जब हारने वाली टीम के खिलाड़ी को यह पुरस्कार मिला है।
A glorious maiden T20I century for Pathum Nissanka 🌟👏#INDvSL 📝: https://t.co/RoEevXOJrW pic.twitter.com/wSuFSCRmmm
— ICC (@ICC) September 26, 2025
विधायक राजा भैया की बेटी राघवी का सनसनीखेज आरोप: पिता पर मां को प्रताड़ित करने का आरोप, योगी सरकार पर भी निशाना
मौलाना भूल गया कि सत्ता किसकी है : बरेली बवाल पर CM योगी का कड़ा संदेश, ऐसा सबक सिखाया कि...
बस्तर दशहरा 2025: 600 साल पुरानी परंपरा, मां दंतेश्वरी को शाही निमंत्रण
NTPC ने सरकार को सौंपा 3248 करोड़ का अंतिम लाभांश, क्या सोमवार को उछाल मारेगा शेयर?
बरेली बवाल पर सीएम योगी का कड़ा रुख: मौलाना भूल गए किसकी है सत्ता, अब न नाकाबंदी, न कर्फ्यू, ऐसा सबक सिखाएंगे कि पीढ़ी दंगा भूल जाएगी
उपद्रवियों को 7 पीढ़ियां याद रखेंगी, मौलाना भूल गए थे किसका शासन है: सीएम योगी
दलित छात्रों के रास्ते में डंडा लेकर खड़ी हुई महिला, तंजावुर में छुआछूत का नया चेहरा
उत्तर प्रदेश: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल
अभिनेता विजय की रैली में भगदड़, 20 लोगों की मौत की आशंका
करूर में विजय की रैली में भगदड़, बच्चों समेत 10 की मौत की आशंका