संयुक्त राष्ट्र संघ (UN) की आम सभा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तीखे तेवर दिखाते हुए UN की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने शुरुआत में ही खराब टेलीप्रॉम्पटर का मुद्दा उठाया और कहा कि UN का कामकाज भी इसी टेलीप्रॉम्पटर की तरह ही है।
ट्रंप ने आगे कहा कि पिछले सात महीनों में उन्होंने सात युद्ध रुकवाए और लाखों लोगों की जान बचाई। यह काम UN का था, लेकिन अफसोस, UN ठीक से काम नहीं कर पा रहा। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि UN सिर्फ पत्र लिखता है, जिससे युद्ध नहीं रुकते।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने UN की स्थापना के उद्देश्य पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि UN की स्थापना शांति स्थापित करने के लिए हुई थी, लेकिन अब यह जिम्मेदारी उन्हें निभानी पड़ रही है।
UN डिबेट के पहले दिन, ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा के संबोधन के बाद ट्रंप को पता चला कि टेलीप्रॉम्पटर खराब है। उन्होंने UN अधिकारियों का मजाक उड़ाते हुए कहा कि जिसकी यह जिम्मेदारी है, उसकी नौकरी खतरे में है, लेकिन टेलीप्रॉम्पटर के खराब होने का उनके भाषण पर कोई असर नहीं होगा।
ट्रंप ने UN की खराब आर्थिक स्थिति का भी जिक्र किया, जिसके पीछे अमेरिका द्वारा फंडिंग में कटौती और चीन से समय पर फंड न मिलना बताया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि UN में आने के दौरान एस्क्लेटर भी खराब थी, जिससे उन्हें डर था कि कहीं वह गिर न जाएं।
अपने भाषण में ट्रंप ने कहा कि वह लाखों लोगों की जान बचाने का काम कर रहे हैं और यह किसी भी नोबेल पुरस्कार से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है। उन्होंने रूस और यूक्रेन युद्ध का भी जिक्र करते हुए यूरोपीय देशों पर रूस से तेल खरीदने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोग चाहते हैं कि उन्हें नोबेल पुरस्कार मिले।
.@POTUS: I don t mind making this speech without a teleprompter — because the teleprompter is not working... I can only say that whoever is operating this teleprompter is in big trouble. 🤣 pic.twitter.com/XQcLsT5lug
— Rapid Response 47 (@RapidResponse47) September 23, 2025
चलती कार की छत पर बोतल लेकर स्टंट: गुरुग्राम में फिर दिखा जानलेवा खेल!
काबुल में फिर खुलेगा भारतीय दूतावास, भारत सरकार का बड़ा फैसला
वायरल वीडियो: क्या बंदर ने बनाई हनुमान जी की तस्वीर? जानिए सच्चाई
करवा चौथ 2025: देखो चांद नजर आया! सुहागनों को मिला दीदार, व्रत खोल झूम उठीं महिलाएं
वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो ने जीता 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार, ट्रंप को मिली निराशा
हर घर में सरकारी नौकरी: तेजस्वी के वादे पर सियासी घमासान!
वाह! अब BSNL देगा VIP नंबर, घर बैठे करें ये काम!
सीट बंटवारे से पहले चिराग की हाई लेवल मीटिंग: क्या होगा खास?
ट्रेन की खिड़की से पुलिसवाले ने झपटा महिला का फोन, दी बड़ी सीख!
क्या ट्रंप को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार? जानिए कौन हैं प्रमुख दावेदार