ओस्लो में आज, 10 अक्टूबर को 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा की गई. वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो को इस वर्ष यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला है. नॉर्वेजियन नोबेल संस्थान में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा की गई. डोनाल्ड ट्रंप के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें यह सम्मान नहीं मिल पाया.
नोबेल समिति ने मारिया कोरिना मचाडो को शांति की एक साहसी और प्रतिबद्ध समर्थक बताया है. समिति ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि वह महिला बढ़ते अंधकार में लोकतंत्र की लौ जलाए रखती हैं. उनके अनुसार, मचाडो ने यह साबित किया है कि लोकतंत्र के साधन शांति के भी साधन हो सकते हैं. वे एक ऐसे भविष्य की आशा का प्रतीक हैं जहां नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा की जाती है और उनकी आवाज सुनी जाती है.
इस साल नोबेल शांति पुरस्कार समिति में पांच सदस्य शामिल थे: एस्ले तोजे (अध्यक्ष), जॉर्गेन वाटने फ्राइडनेस, ऐन एंगर, क्रिस्टिन क्लेमेट और ग्री लार्सन.
पिछले साल यह पुरस्कार जापान के निहोन हिडांक्यो को दिया गया था, जो हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु हमलों के पीड़ितों के लिए काम करने वाला एक संगठन है.
इससे एक दिन पहले, 9 अक्टूबर को साहित्य का नोबेल पुरस्कार हंगरी के लेखक लास्जलो क्रास्जनाहोरकाई को दिया गया. स्वीडिश अकादमी ने उन्हें यह सम्मान उनकी सम्मोहक और दूरदर्शी कृतियों के लिए दिया है.
रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार सुसुमु कितागावा, रिचर्ड रॉबसन और उमर एम. यागी को धातु-कार्बनिक ढांचे (Metal-Organic Frameworks) के विकास के लिए मिला है. भौतिकी का नोबेल पुरस्कार जॉन क्लार्क और मिशेल एच डेवोरेट को क्वांटम तकनीक और सुपरकंडक्टिंग सर्किट्स की दिशा में नई संभावनाओं को खोलने के लिए दिया गया है.
अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार की घोषणा 13 अक्टूबर को की जाएगी.
नोबेल पुरस्कार समारोह 10 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा, जहां विजेताओं को 1.1 करोड़ स्वीडिश क्रोना (लगभग ₹1.03 करोड़) की राशि प्रदान की जाएगी.
BREAKING NEWS
— The Nobel Prize (@NobelPrize) October 10, 2025
The Norwegian Nobel Committee has decided to award the 2025 #NobelPeacePrize to Maria Corina Machado for her tireless work promoting democratic rights for the people of Venezuela and for her struggle to achieve a just and peaceful transition from dictatorship to… pic.twitter.com/Zgth8KNJk9
छठी इंद्री का कमाल? कंडक्टर ने पलक झपकते ही बचाई यात्री की जान
ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले रोहित शर्मा का तूफानी अभ्यास, नायर की निगरानी में दिखाए तेवर
मोकामा: टिकट फाइनल नहीं, फिर भी छोटे सरकार अनंत सिंह ने किया नामांकन का ऐलान!
आलोचना सुनने को तैयार नहीं सत्ताधीश, पत्रकार को नोटिस पर हरीश रावत का हमला!
मोदी और स्टार्मर: एक ही कार में, दिखी गहरी दोस्ती!
भाजपा और लोजपा सीट बंटवारे पर डील के करीब, चिराग पासवान ने कहा - सम्मानजनक बातें हो रही हैं
EPFO से ₹21000 जीतने का आखिरी मौका, आज ही करें आवेदन!
अराट्टई पर पर्सनल चैट्स कितनी सुरक्षित? Zoho के फाउंडर बोले: भरोसा रखो!
संत प्रेमानंद के लिए मुस्लिम विधायक ने मांगी दुआ: इंसानियत की मिसाल
लो दे दिया विधानसभा से इस्तीफा: बिहार चुनाव से पहले RJD को एक और झटका