तालिबान शासन वाले अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री की भारत यात्रा दोनों देशों के संबंधों में एक नया मोड़ लेकर आई है। इस यात्रा के दौरान 10 अक्टूबर को उन्होंने भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से द्विपक्षीय मुलाकात की।
यह बैठक सकारात्मक रही और कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। इसे भारत-अफगानिस्तान संबंधों को फिर से सक्रिय करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। इसी दौरान भारत ने तालिबान में अपना दूतावास खोलने की बात कही।
बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सबसे महत्वपूर्ण घोषणा की कि काबुल में मौजूद भारतीय टेक्निकल मिशन को अब पूर्ण भारतीय दूतावास का दर्जा दिया जाएगा। 2021 में तालिबान के सत्ता में लौटने के बाद, सुरक्षा कारणों से भारत ने काबुल स्थित दूतावास को बंद कर दिया था।
एक साल बाद, भारत ने वहां एक सीमित तकनीकी मिशन शुरू किया, जो अब आधिकारिक दूतावास में तब्दील हो गया है। यह निर्णय अफगानिस्तान में भारत की बढ़ती भूमिका और विश्वास को दर्शाता है।
जयशंकर ने अफगानिस्तान के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि भारत अफगान जनता की प्रगति, स्वास्थ्य सेवाओं, आपदा राहत और खाद्य सहायता में लगातार योगदान दे रहा है। उन्होंने अफगान लोगों के साथ स्थायी मित्रता और सहयोग का भरोसा जताया।
जयशंकर ने कहा कि भारत और अफगानिस्तान को सीमा पार आतंकवाद की एक जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सभी प्रकार के आतंकवाद से निपटने के लिए मिलकर काम करने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करने पर तालिबान का आभार जताया और कहा कि यह भारत की सुरक्षा चिंताओं के प्रति तालिबान की समझ को दर्शाता है।
भारत के साथ बैठक में अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मुताकी ने कहा कि भारत हमेशा अफगान लोगों के साथ खड़ा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वे किसी भी तरह की साजिश भारत के खिलाफ अपनी जमीन से नहीं होने देंगे। दोनों देशों के बीच क्रॉस बॉर्डर टेररिज्म पर भी बातचीत हुई। 2021 के बाद मुताकी अफगानिस्तान के पहले विदेश मंत्री हैं जिन्होंने भारत यात्रा की है।
#WATCH | अफ़ग़ान विदेश मंत्री मुत्ताक़ी के साथ बैठक के दौरान, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, मुझे आज काबुल स्थित भारत के तकनीकी मिशन को भारतीय दूतावास के स्तर पर उन्नत करने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है...
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 10, 2025
भारत अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और स्वतंत्रता… pic.twitter.com/FpseUEB1D9
असली टॉम एंड जेरी! बिल्ली ने चूहे पर बरसाए थप्पड़, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी
रूस से तनाव के बीच नाटो का परमाणु युद्धाभ्यास, नीदरलैंड करेगा नेतृत्व
यशस्वी जायसवाल का शतक, जडेजा ड्रेसिंग रूम में लोट-पोट!
बिहार चुनाव: क्या इतने खफा हैं चिराग? दो दिनों में चौथी बार मनाने पहुंचे केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय
अमित शाह का दावा: मुस्लिम आबादी में वृद्धि का कारण पाकिस्तान से घुसपैठ
ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले रोहित शर्मा का धमाका, छक्कों से फैंस हुए दीवाने
सरकारी नौकरी के वादे पर महागठबंधन में दरार, पप्पू यादव ने इसे मुद्दा नहीं बताया
क्या ट्रंप को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार? जानिए कौन हैं प्रमुख दावेदार
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स इन 5 खिलाड़ियों को करेगी रिलीज़! पिछले सीजन में किया निराश
रणथंभौर में मां-बेटी बाघिनों के बीच खूनी जंग, वर्चस्व की लड़ाई में रिद्धि ने मीरा को हराया!