रामभद्राचार्य के मिनी पाकिस्तान वाले बयान पर नेहा सिंह राठौर ने उठाए सवाल
News Image

धर्मगुरु रामभद्राचार्य के पश्चिमी उत्तर प्रदेश को मिनी पाकिस्तान बताने वाले बयान से विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत में हिंदू खतरे में हैं। इस बयान पर अब राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने रामभद्राचार्य की आलोचना करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, क्या गेरुआ वस्त्र पहन कर कुछ भी अनाप-शनाप बकना गेरुए वस्त्र का अपमान नहीं है? देश की एकता और अखंडता को सबसे ज्यादा खतरा इन भाजपाई विद्वानों से है।

रामभद्राचार्य ने अपने बयान में कहा था, “आज हिंदुओं पर बहुत संकट है। हम अपने ही देश में हिंदू धर्म को उतना न्याय नहीं दे पा रहे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आकर लगता है, मानो ये मिनी पाकिस्तान है। तो अब हमें मुखर होना है। हम ऐसा नहीं होने देंगे, चाहे कुछ भी हो जाए। इसलिए अब हर घर में हिंदू धर्म की पाठशाला बनानी ही पड़ेगी। हर माता पिता को अपने बच्चों को हिंदू धर्म की शिक्षा देनी ही पड़ेगी।”

नेहा सिंह राठौर के ट्वीट पर कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया है, जबकि कुछ ने रामभद्राचार्य के बयान को भड़काऊ बताया है। एक यूजर ने लिखा, यें भारत के महान संत हैं इनका अपमान हिंदुओं का अपमान है। सोच लो अच्छी तरह।

नेहा सिंह राठौर अक्सर पीएम मोदी पर भी कटाक्ष करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने ट्वीट किया था, मोदीजी ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर वोट भी मांग रहे हैं और शहीदों की लाश पर पाकिस्तान के साथ क्रिकेट भी करवा रहे हैं लेकिन देशभक्त हैं। मैं शहीदों के इस अपमान के खिलाफ बोल रही हूं लेकिन देशद्रोही हूं…वाह! गजब!

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

उत्तर प्रदेश सांसद ने BDO को क्यों धमकाया? नेताओं की धमकी मिसाइल का नया दौर!

Story 1

250 करोड़ का फ्लाईओवर, दो महीने में ही हुआ बर्बाद!

Story 1

विशालकाय अजगर ने हिरण को जकड़ा, निगलने ही वाला था कि वन विभाग ने बिगाड़ा खेल!

Story 1

बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग के बीच लद्दाख में उपराज्यपाल से मिले सलमान खान

Story 1

भाई ने गोलियां खाईं, मुझे वो दे दो, फिर पाकिस्तान से मैच खेलना... पहलगाम हमले के पीड़ितों के परिवार का छलका दर्द

Story 1

हिंदी दिवस: भाषा विवाद खत्म करने की कोशिश! सरकार अब आपकी भाषा में देगी जवाब, शाह का ऐलान

Story 1

बिहार बीजेपी कोर कमेटी की बैठक: एनडीए की एकजुटता पर जोर, नड्डा का आरजेडी-कांग्रेस पर हमला

Story 1

शिव का भक्त हूं, सारा जहर निगल जाता हूं : असम में विपक्ष पर गरजे पीएम मोदी

Story 1

32 साल बाद भारत की ऐतिहासिक जीत, आनंद महिंद्रा ने कहा - जश्न का दिन!

Story 1

IND vs PAK: कहीं टीवी तोड़ा, कहीं झंडा जला, कहीं हवन... यूपी में गरमाया माहौल!