भारत ने खेल इतिहास में एक नया अध्याय लिखा है। यूरोप में खेले गए मुकाबले में भारत ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराया और 32 साल बाद ऐतिहासिक जीत दर्ज की। यह जीत सिर्फ एक मैच की नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व का क्षण है।
1993 के बाद पहली बार भारत ने किसी यूरोपीय टीम को यूरोप में हराया है। यह एक ऐतिहासिक पल है।
मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, आज थोड़ा वक्त निकालिए और इस जीत का जश्न मनाइए! यह ऐतिहासिक पल है, क्योंकि भारत ने 1993 के बाद पहली बार यूरोप में किसी यूरोपीय टीम को हराया है।
उनकी यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गई, जिस पर कुछ ही घंटों में हजारों लाइक्स आ गए।
इस शानदार जीत के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। लोगों ने खिलाड़ियों की प्रशंसा की और इस पल को भारतीय इतिहास का गौरव बताया।
आनंद महिंद्रा की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, टीम को दिल से सलाम! दशकों बाद यूरोप में स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराया। यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है। आपने आज हर भारतीय को गर्व से भर दिया है। इतिहास बन चुका है और भविष्य और भी रोशन दिख रहा है।
Take time out today (especially today) to cheer this victory!
— anand mahindra (@anandmahindra) September 14, 2025
It’s a historic triumph since India has beaten a European team, in Europe, for the first time since 1993
India 3 - 1 Switzerland
👏🏽👏🏽👏🏽💪🏽🇮🇳
(Video courtesy @ddsportschannel )pic.twitter.com/cEqOlTYYVJ
मदीना में धमाका: मुस्लिम जगत में युद्ध की आशंका?
कब-कब भारत ने एशिया कप का किया बहिष्कार? इस बार सरकार ने बताई मजबूरी!
फ्लाईओवर से गिरी कार, रेलवे ट्रैक पर मचा हड़कंप, ड्राइवर घायल
हमीरपुर में फिल्मी सीन हकीकत: बंदरों ने पेड़ से बरसाए नोट, लूटने के लिए मची होड़!
दिल्ली में महिला का शर्मनाक कृत्य: जिगोलो के साथ पकड़े जाने पर मुंह पर पोती कालिख, वीडियो वायरल
भारत-पाक मैच से पहले क्रिकेटर का बड़ा ऐलान, एशिया कप का किया बहिष्कार!
असम में भूकंप! उदलगुरी में 5.8 तीव्रता, दहशत का माहौल
IND vs PAK महामुकाबले से पहले गिल का दिल जीत लेने वाला अंदाज: स्टार खिलाड़ी के पिता के छुए पैर
आक्रामक होगा ये प्रदर्शन, सरकार के सामने अल्टीमेटम! दिल्ली में टोल टैक्स पर ग्रामीणों की महापंचायत
ITR फाइलिंग में पोर्टल ठप, क्या डेडलाइन बढ़ेगी?