भरूच में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 15 दमकल गाड़ियां मौके पर
News Image

गुजरात के भरूच जिले में स्थित एक फैक्ट्री में आज भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की 15 गाड़ियां फ़ौरन मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए।

आग तेजी से फैलती जा रही है, जिसके कारण आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया है। आग की ऊंची लपटें और काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा है।

फिलहाल, इस घटना में किसी भी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

यह हादसा भरूच के GIDC पानोली स्थित संघवी ऑर्गेनिक्स प्राइवेट लिमिटेड में हुआ है। आग ने धीरे-धीरे फैक्ट्री के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया है।

आग लगने की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। आग बुझने के बाद ही नुकसान का सही अंदाजा लगाया जा सकेगा।

यह पहली बार नहीं है जब गुजरात में इस तरह की भीषण आग लगी है। अप्रैल में, बानसकांडा के दीसा में एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने से आग लग गई थी, जिसमें मध्य प्रदेश के 21 मजदूरों की जान चली गई थी।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग के बीच लद्दाख में उपराज्यपाल से मिले सलमान खान

Story 1

आधी रात में एक साथ तेंदुआ, गाय और सुअर! क्या ये सच है?

Story 1

लंदन की सड़कों पर क्यों उतरे लाखों लोग?

Story 1

दिल्ली-NCR: कैंसर देने वाला 1150 किलो नकली पनीर पकड़ाया, बुलडोजर से दफनाया!

Story 1

तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज के लिए तय होंगे नए मानक, समिति करेगी समीक्षा

Story 1

IND vs PAK महामुकाबले से पहले गिल का दिल जीत लेने वाला अंदाज: स्टार खिलाड़ी के पिता के छुए पैर

Story 1

जन्मदिन पर पाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे कप्तान सूर्यकुमार, जानिए उनके रिकॉर्ड

Story 1

एशिया कप में पाकिस्तान मुकाबले पर गंभीर का संदेश: भावनाओं से ऊपर, देश के लिए खेलो!

Story 1

चुप रहिए, मैं मदद करने आया हूं, आपका विधायक नाच रहा है!

Story 1

बच्चे को बचाने के लिए हथिनी ने मगरमच्छ से लिया लोहा, देखकर उड़ जाएंगे होश!