चुप रहिए, मैं मदद करने आया हूं, आपका विधायक नाच रहा है!
News Image

तेज प्रताप यादव, राजद नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे, बाढ़ से पीड़ित लोगों की मदद के लिए अपने भाई तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर पहुंचे।

उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और बाढ़ पीड़ितों में राशन भी बांटा। राशन सामग्री बांटते समय तेज प्रताप ने अपने भाई पर कटाक्ष किया।

तेज प्रताप ने कहा, आप शांत रहिए। कैसे बांटना है हम बांट रहे हैं। सरकार आपकी मदद नहीं कर रही है लेकिन हम मदद कर रहे हैं। सरकार आपकी फेल है, विधायक भी आपका फेल है, नाच रहा है गा रहा है।

दरअसल, तेजस्वी यादव हाल ही में पटना के मरीन ड्राइव पर एक गाने पर डांस करते हुए दिखाई दिए थे। तेज प्रताप ने तेजस्वी के इसी रील्स वाले डांस पर तंज कसा।

बिहार, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर की तरह भीषण बाढ़ की चपेट में है।

हालांकि, बाढ़ से जूझ रहे बिहार के लोगों के बारे में सोचने के लिए राज्य की नीतीश सरकार और केंद्र सरकार के पास समय नहीं है।

चुनावी मौसम में भी बिहार के लोगों को बाढ़ से जूझने के लिए अकेला छोड़ दिया गया है।

पंजाब की मदद के लिए जमीनी स्तर पर अभियान शुरू हो चुका है, लेकिन बिहार की कहीं कोई चर्चा नहीं है।

मीडिया में पंजाब और हिमाचल के बाढ़ को कवरेज मिल रहा है, लेकिन बिहार में बाढ़ ने जिस तरह से तबाही मचाई है, इस पर कोई बातचीत नहीं हो रही।

पूरा का पूरा गांव बाढ़ की चपेट में आ गया है, लेकिन लोगों के आने-जाने के लिए एक नाव तक नहीं है। एनडीआरएफ की टीम तक नहीं पहुंची है।

बिहार में हाल ही में चुनाव होने हैं और ऐसे वक्त में सरकारें और राजनीतिक दल वहां की जनता को ऐसे अकेला छोड़ दिया है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

महामुकाबले के लिए टीम इंडिया तैयार, पाकिस्तान से भिड़ने को बेताब!

Story 1

मेक इन इंडिया का आसमानी तमगा : राफेल की शक्ति कई गुना बढ़ने वाली!

Story 1

फ्लाईओवर से गिरी कार, रेलवे ट्रैक पर मचा हड़कंप, ड्राइवर घायल

Story 1

ओवैसी की हिमंता बिस्वा और योगी आदित्यनाथ को खुली चुनौती: हिम्मत है तो कह के दिखाएं

Story 1

भारत-पाक मैच पर आक्रोश: हरीश रावत ने कड़े संदेश की उठाई मांग

Story 1

अपनी ही लगाई आग में झुलस रहे पश्चिमी देश: ब्रिटेन में नेपाल कांड दोहराने की तैयारी!

Story 1

टेस्ला प्रमुख एलन मस्क के विवादास्पद बयान: लंदन में प्रवासियों के खिलाफ प्रदर्शन पर कहा, लड़ो या मर जाओ

Story 1

बाहरी लोगों पर गुस्सा, मगर इंडियन फूड पर दिल हार गए प्रदर्शनकारी, लंदन में वायरल वीडियो!

Story 1

बंदरों में गैंगवार: खौफनाक लड़ाई का वायरल वीडियो

Story 1

दिल्ली-NCR में कैंसर फैलाने की साजिश! 1150 किलो नकली पनीर ज़मीन में दफनाया, वीडियो वायरल