भारतीय वायुसेना को अब स्वदेशी राफेल मिलने की उम्मीद है। रक्षा मंत्रालय को एक प्रस्ताव भेजा गया है जिसमें 114 नए फाइटर जेट खरीदने की बात कही गई है। ये विमान भारत में ही बनाए जाएंगे।
पहले 36 राफेल विमान फ्रांस में बने थे, लेकिन अब फ्रेंच कंपनी दसॉ एविएशन भारत में ही मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाएगी। माना जा रहा है कि यह प्लांट हैदराबाद में लग सकता है। इस डील की लागत लगभग 2 लाख करोड़ रुपए होगी।
ज्ञात हो कि 2004 में भारत ने रूस के सहयोग से सुखोई-30 फाइटर जेट बनाने शुरू किए थे। स्वदेशी तेजस फाइटर जेट्स भी बन रहे हैं।
यदि यह प्रस्ताव डील में बदला तो दसॉ एविएशन अपने M-88 इंजन भी भारत में ही बनाएगी, जिससे विमानों की लागत कम हो जाएगी। भारतीय वायुसेना की जरूरतों के मुताबिक, इन जेट्स में लंबी दूरी की हवा से जमीन पर मार करने वाली मिसाइलें लगाई जाएंगी। ब्रह्मोस-NG मिसाइल (800 किलोमीटर) और रुद्रम-3 (600 किलोमीटर) जैसी मिसाइलों को भी इसमें जोड़ा जा सकता है। इस प्रकार, भारत में बनने वाले राफेल फाइटर जेट्स की मारक क्षमता पहले से अधिक होगी।
इस डील के बाद भारतीय वायुसेना के पास लगभग 150 राफेल जेट होंगे, यानी 6 स्क्वॉड्रन।
ऑपरेशन सिंदूर में राफेल के प्रदर्शन ने पाकिस्तान के मेड इन चाइना एयर डिफेंस और मिसाइलों को चौंका दिया था। पाकिस्तानी वायुसेना ने चीन में बनी PL-15 मिसाइलों का इस्तेमाल किया था, लेकिन राफेल फाइटर जेट्स के डिफेंस मैकेनिज्म को भेदने में वे विफल रहीं। भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट्स ने 22 टारगेट्स को पूरी तरह तबाह कर दिया था।
राफेल का एडवांस्ड वर्जन, राफेल 4.3, की टेस्टिंग फ्रांस की एयरफोर्स ने शुरू कर दी है। इसे TALIOS सिस्टम से लैस किया गया है, जिससे यह दूर स्थित टारगेट की भी जानकारी हासिल कर सकता है। पायलट के लिए हेलमेट के अंदर ही एडवांस्ड डिस्प्ले लगाया गया है। इसमें MICA-NG मिसाइल भी है, जिसकी रेंज 100 किलोमीटर है और यह FIRE AND FORGET MODE में ऑपरेट करती है।
DNA : Make In India का तीसरा आसमानी तमगा , रफाल की पावर कई गुना बढ़ने वाली है.. ऑपरेशन सिंदूर के हीरो से जुड़ा शुभ समाचार #DNA #IndianAirForce #Rafal #FighterJet | @pratyushkkhare pic.twitter.com/0RbGvGIqPd
— Zee News (@ZeeNews) September 13, 2025
पंचकूला में CM सैनी ने किया बैडमिंटन टूर्नामेंट का उद्घाटन, कहा - हर खिलाड़ी देश का गौरव
मणिपुर हिंसा: पीएम मोदी की शांति की अपील, 7000 करोड़ की परियोजनाओं का वादा
नेपाल की प्रतिनिधि सभा भंग, मार्च 2026 में होंगे चुनाव
दिल्ली-NCR में कैंसर फैलाने की साजिश! 1150 किलो नकली पनीर ज़मीन में दफनाया, वीडियो वायरल
गेंद लगी और लाइट जली, फिर भी बल्लेबाज आउट नहीं!
नागपुर में NHAI का अजूबा! फ्लाईओवर निकला घर की बालकनी के बगल से, वीडियो देख हैरान
क्या उत्तर प्रदेश में पुलिस चौकियां नीलाम हो रही हैं? भाजपा विधायक ने दी मुख्यमंत्री कार्यालय पर धरने की चेतावनी
आदित्य ठाकरे बुर्का पहनेंगे? भारत-पाक मैच पर नितेश राणे का तीखा वार
बीजापुर में भीषण मुठभेड़, एक नक्सली मारा गया
जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म में बड़ा बदलाव! शीर्षक बदला, रिलीज की तारीख भी आगे बढ़ी