शुभमन गिल की चोट से बढ़ी टीम इंडिया की चिंता, क्या पाकिस्तान के खिलाफ खेल पाएंगे मैच?
News Image

भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में महामुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें एशिया कप 2025 में अपना पहला-पहला मैच खेल चुकी हैं।

मैच से पहले भारतीय टीम के उपकप्तान शुभमन गिल को नेट्स पर अभ्यास करते समय चोट लग गई। चोट लगने के बाद गिल थोड़े दर्द में दिखाई दिए, जिससे उनके खेलने पर संशय पैदा हो गया है।

दरअसल, नेट्स पर बल्लेबाजी करते समय शुभमन गिल के हाथ पर गेंद लग गई थी। गेंद लगते ही उन्होंने बल्ला छोड़कर हाथ पकड़ लिया। फिजियो तुरंत मैदान पर आए और उनका इलाज किया। कोच गौतम गंभीर भी शुभमन गिल से बातचीत करते हुए नजर आए।

हालांकि, चोट लगने के कुछ देर बाद गिल को फिर से नेट्स पर बल्लेबाजी करते हुए देखा गया। इससे यह संकेत मिलता है कि चिंता की कोई बात नहीं है और शुभमन गिल पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेल सकते हैं।

इंग्लैंड दौरे पर शुभमन गिल को टेस्ट टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया था। उन्होंने इस दौरे पर अच्छी कप्तानी के साथ-साथ शानदार बल्लेबाजी भी की और सीरीज में सबसे ज्यादा 754 रन बनाए। इसके बाद उन्हें एशिया कप 2025 के लिए टीम में चुना गया और उपकप्तान भी बनाया गया।

पहले मैच में गिल ने यूएई के खिलाफ छोटी लेकिन तेज पारी खेली थी। उन्होंने महज 9 गेंदों पर 20 रन बनाए थे। उन्हें अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करते हुए देखा गया था। अब पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले महत्वपूर्ण मुकाबले में फैंस को गिल से एक बेहतरीन पारी की उम्मीद होगी।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग के बीच लद्दाख में उपराज्यपाल से मिले सलमान खान

Story 1

पीएम मोदी ने असम में खोला बांस से इथेनॉल बनाने का प्लांट, 50,000 से ज्यादा लोगों को होगा फायदा

Story 1

पुणे में दरगाह के नीचे सुरंग मिलने से विवाद, मंदिर होने का दावा!

Story 1

नवरात्र से पहले खुशखबरी! माता वैष्णो देवी यात्रा जल्द होगी शुरू

Story 1

एशिया कप: पहलगाम हमले की पीड़िता का आक्रोश, कहा- 26 परिवारों का दुख...

Story 1

क्या नेपाल में बगावत अभी बाकी है? पूर्व डिप्टी पीएम ने खुद को किया कानून के हवाले, जेल जाने को बताया जन्मदिन का तोहफा

Story 1

चुप रहिए, मैं मदद करने आया हूं, आपका विधायक नाच रहा है!

Story 1

भारत को नहीं खेलना चाहिए, हमारे लोगों का खून बहा है... : इंडिया-पाक मैच पर नाना पाटेकर का कड़ा विरोध

Story 1

एशिया कप मैच पर ओवैसी का बीजेपी पर हमला: चुल्लू भर पानी में डूब मरो!

Story 1

एशिया कप: भारत-पाकिस्तान मैच के बहिष्कार की मांग, कोच गंभीर की खिलाड़ियों को खेल पर ध्यान देने की सलाह