बिहार की राजनीति: तेज प्रताप का तेजस्वी को आशीर्वाद, कहा - हमें मुख्यमंत्री पद की कोई लालच नहीं
News Image

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव आजकल अपने नए गठबंधन को लेकर चर्चा में हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह गठबंधन महागठबंधन को चुनाव में नुकसान पहुंचा सकता है।

तेज प्रताप यादव, तेजस्वी यादव को लेकर भी कई बयान दे चुके हैं, जिससे पार्टी के प्रति उनकी नाराजगी झलकती है।

हालांकि, शनिवार को मीडिया के एक सवाल के जवाब में उन्होंने तेजस्वी यादव के प्रति नरमी दिखाई।

बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा, हमारे संगठन में कई दल शामिल हुए हैं और मैंने सबका स्वागत किया। मैंने उन्हें बधाई दी। सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे। हम एक गठबंधन बना रहे हैं। गठबंधन का नाम बिहार गठबंधन है। बिहार गठबंधन में सभी दल हैं। जो भी लोग आ रहे हैं, वे केवल अपनी रोटी सेंक रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा, तेजस्वी यादव हमारे छोटे भाई हैं। उन्हें हमारा आशीर्वाद है। जनता ही हमारी मुख्यमंत्री है। हमें मुख्यमंत्री पद का कोई लालच नहीं है।

बिहार कांग्रेस द्वारा पोस्ट किए गए एआई-जनरेटेड वीडियो पर उन्होंने कहा, मां शब्द को राजनीति के तराजू पर नहीं तौलना चाहिए। कांग्रेस हो या भाजपा, मां जैसे शब्द को राजनीति के तराजू पर नहीं तौलना चाहिए। मां साक्षात ईश्वर होती है। इसलिए मां जैसे शब्द पर किसी को राजनीति नहीं करनी चाहिए।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

एडेन मार्करम बने डरबन सुपर जायंट्स के नए कप्तान, केशव महाराज की जगह लेंगे

Story 1

खून और पानी साथ नहीं, क्रिकेट क्यों? छात्रा के सवाल पर पूर्व सांसद का विवादास्पद जवाब

Story 1

जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म में बड़ा बदलाव! शीर्षक बदला, रिलीज की तारीख भी आगे बढ़ी

Story 1

डोडा में कर्फ्यू में ढील, बाजार खुले; शांतिपूर्ण माहौल कायम

Story 1

अस्पताल में बिस्तर पर लेटे दिखे अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन, यूजर्स बोले- जान जाए पर...

Story 1

नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम: टोक्यो में फिर होगी भिड़ंत!

Story 1

भारत-पाक मैच पर फूटा गुस्सा: क्यों चुप हैं राष्ट्रवादी क्रिकेटर?

Story 1

बेसबॉल से सरेआम हमला: खम्हारडीह थाने के सामने आपसी रंजिश बनी वजह

Story 1

कमाल है! नागपुर में बालकनी से गुजरा फ्लाईओवर, मकान मालिक को आपत्ति नहीं, पर सवाल उठे!

Story 1

एशिया कप: हाई सिक्योरिटी के बीच भारत-पाकिस्तान मुकाबला, गड़बड़ी फैलाने वालों को कड़ी सजा, जुर्माना और जेल