जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आज लगातार पांचवें दिन भी सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा, लेकिन जिला प्रशासन ने कर्फ्यू में ढील दी है।
प्रशासन ने व्यापारियों को शाम 6 बजे तक अपनी दुकानें खुली रखने की अनुमति देने के लिए प्रतिबंधों में ढील देने की घोषणा की है।
डोडा जिले के डीसी हरविंदर सिंह ने कहा कि पिछले 3 दिनों से यहां शांतिपूर्ण माहौल रहा है। उन्होंने सिविल सोसाइटी के लोगों से भी मुलाकात की है। जहां भी लोगों ने शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखा है, वहां बाजार खोल दिए गए हैं और कुछ इलाकों में शाम को फिर से ढील दी गई है।
इसी आधार पर आगे क्या करना है, यह तय किया जाएगा। जिला बहुत शांतिपूर्ण है और विकास के पथ पर आगे बढ़ने के लिए तैयार है। सिविल सप्लाई और जरूरी चीजों की जो गाड़ियां अटकी थीं, वो सारी चीजें भी रिलीज हो गई हैं। कुछ जगहों पर लोगों की जो दिक्कतें आ रही हैं, वो हम पूरी कर पाएंगे। हम अंदर ही अंदर मैनेज कर रहे हैं लेकिन समय के साथ ये सारी चीजें हम कर पाएंगे।
डीसी ने यह भी कहा कि हम आश्वस्त कर रहे हैं कि जो हमारे इलाके हैं वहां सरकार की जो सेवाएं वो लोगों को समय पर मिले। इन सारी चीजों पर हमारी नजर बनी हुई है। मैं लोगों से आग्रह करता हूं कि हमारे इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के नंबर आपके पास हैं, हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं कि लोगों को दिक्कतें न हों।
डीसी ने यह भी निर्देश दिए कि डॉक्टर्स और जरूरी सेवाओं में लगे कर्मचारियों को अभी छुट्टी पर न जाने के निर्देश दिए गए हैं। जहां-जहां जो भी लोग परेशान हैं, उनको जिस चीज की जरूरत है, वो हमें इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर पर कॉल करें। हम आपकी जो खिदमत कर पाएंगे, उसे करेंगे।
गौरतलब है कि आप की जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रमुख और विधायक मेहराज मलिक को सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने के आरोप में सोमवार को हिरासत में लिया गया था। उनको हिरासत में लिए जाने के बाद हिंसक प्रदर्शन हुए, जिसके बाद अधिकारियों ने निषेधाज्ञा लागू कर दी और मोबाइल इंटरनेट तथा ब्रॉडबैंड सेवाएं बंद कर दीं। डोडा में शुक्रवार शाम को भी इन प्रतिबंधों में दो घंटे की ढील दी गई थी, हालांकि पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान सड़कों पर गश्त करते रहे।
*#WATCH | Doda, J&K: The district administration in Doda announced a relaxation in restrictions for allowing traders to keep their shops open till 6 PM. pic.twitter.com/diYFLHzD8c
— ANI (@ANI) September 13, 2025
एशिया कप में पाकिस्तान से खेलना भारत की मजबूरी क्यों? पूर्व खेल मंत्री ने बताई वजह
पीएम मोदी और उनकी मां के AI वीडियो पर बवाल: भाजपा का मोर्चा, कांग्रेस का पलटवार
फिल सॉल्ट का तूफान: 8 छक्के, 15 चौके, बाउंड्री से बनाए 108 रन, सूर्यकुमार यादव छूटे पीछे
बुलंदशहर जेल में कैदी की रील वायरल: छह महीने में तीसरा मामला, प्रशासन पर सवाल!
एशिया कप 2025: भारत-पाक क्रिकेट मैच पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, PM मोदी ने कहा था ऑपरेशन सिंदूर...
जमुई में मंत्री और पूर्व MLC समर्थकों में महाभारत, नाराज़ होकर लौटे मंत्री सुमित सिंह
दिल्ली के मैक्स अस्पताल और होटल ताज को बम से उड़ाने की धमकी, मची अफरा-तफरी
रामपुर कोर्ट: तलाक देते ही पति की चप्पलों से धुनाई!
सालों से जर्जर स्कूल भवन, एक ही कमरे में लग रहीं तीन कक्षाएं
इंग्लैंड का तूफ़ान! टी20 में 304 रन ठोंके; 30 चौके, 18 छक्के!