धान घोटाले से मचा हड़कंप: पौने तीन करोड़ का चूना!
News Image

कोतबा (मयंक शर्मा)। छत्तीसगढ़ के खरीदी केंद्र कोनपारा के उपकेंद्र गंझियाडीह में वित्तीय वर्ष 2024-25 के खरीफ धान खरीदी में भारी गड़बड़ी सामने आई है।

यहां करीब पौने तीन करोड़ रुपये के धान गायब होने का खुलासा हुआ है। जशपुर नगर के विपणन विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई है।

इतनी बड़ी रकम के धान गायब होने के बावजूद विभागीय अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने पर लोग हैरान हैं।

इस गड़बड़ी और सरकारी धन के बंदरबांट में फड़ प्रभारी कमल यादव का नाम आ रहा है।

यह मामला जिले के सबसे बड़े धान उत्पादन वाले खरीदी केंद्र कोनपारा के उप केंद्र गंझियाडीह का है, जहां उपमंडी भी स्थित है।

विभागीय सूत्रों के अनुसार, 27 अगस्त तक गंझियाडीह धान खरीदी केंद्र में 12727.03 क्विंटल यानी 31817 बोरी धान मिलर्स को देना था, जिसकी बाजार मूल्य 23 रुपये प्रति किलो के हिसाब से 2 करोड़ 92 लाख 71 हजार 640 रुपये होती है।

लेकिन वर्तमान में मंडी में एक भी बोरी धान जमा नहीं है। धान मंडी में चारों ओर घास उगी हुई है और कार्यालय में कर्मचारी काम कर रहे हैं।

मामले की जानकारी लेने के लिए जब कंप्यूटर ऑपरेटर से संपर्क किया गया, तो उन्होंने फड़ प्रभारी की अनुमति के बिना जानकारी देने से इनकार कर दिया।

फड़ प्रभारी कमल यादव से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन उठाकर काट दिया, जिससे उनका पक्ष नहीं लिया जा सका।

खरीदी केंद्र में मिलर्स को धान देने के लिए सभी जरूरी कागजात जारी हो चुके हैं, लेकिन फड़ प्रभारी की मनमानी के आगे प्रशासन असहाय दिख रहा है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि धान खरीदी होने के बाद धान आखिर गया कहां? कोई भी इस सवाल का जवाब देने को तैयार नहीं है।

जब मौके पर धान मौजूद नहीं है, तो मिलर्स धान कहां से उठाएंगे? विभाग द्वारा उठाने की अनुमति तो जारी कर दी गई है, लेकिन मौके पर धान है या नहीं, यह देखना जरूरी नहीं समझा गया।

इस मामले पर फरसाबहार के अनुविभागीय अधिकारी ओम्कारेश्वर सिंह ने कहा कि किसी ने कलेक्टर को शिकायत की थी, जिसके बाद जांच टीम का गठन किया गया। टीम ने जांच पूरी कर ली है और रिपोर्ट सौंपनी बाकी है। केंद्र का भौतिक सत्यापन भी करा लिया गया है। (रमन द्विवेदी)

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

IND vs PAK: शुभमन गिल के वर्कलोड पर कोच बेफिक्र, बल्लेबाजी से मचा रहे धमाल

Story 1

ज्ञान मत दो, तुमने भी बम बरसाए : इजरायल ने फ्रांस और ब्रिटेन को सुनाई खरी-खरी

Story 1

मणिपुर को पीएम मोदी का तोहफा: 1200 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन, शांति की अपील

Story 1

नेपाल में राजनीतिक भूचाल: संसद भंग, चुनाव की तारीख घोषित, सुशीला कार्की अंतरिम प्रधानमंत्री

Story 1

भारत-पाक एशिया कप मैच: जायद खान बोले - खेल तो बस खेल है...

Story 1

मक्का मदीना पर मिसाइल हमला? मुस्लिम देशों में बढ़ता तनाव!

Story 1

शाहिद अफरीदी का विवादित बयान: इरफ़ान पठान पर साधा निशाना, लगाए गंभीर आरोप

Story 1

सुलगती संसद, जलती इमारतें: नेपाल की नई पीएम सुशीला कार्की के सामने कांटों भरा ताज!

Story 1

संयुक्त राष्ट्र में फ़िलिस्तीन को राज्य का दर्जा, भारत ने किया समर्थन!

Story 1

राजस्थान को केंद्र से बड़ी सौगात, सीएम भजनलाल शर्मा दिल्ली से लौटे