आज, 13 सितंबर 2025 को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मणिपुर दौरे के दौरान राज्य में मूसलाधार बारिश हुई। इंफाल के कांगला किले में, जहां पीएम मोदी की सभा आयोजित होनी थी, कुछ इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया। हालांकि, सभा को देखते हुए तुरंत पानी निकालने का प्रयास किया गया।
प्रधानमंत्री मोदी आज मणिपुर पहुंचे, यह 2023 में भड़की जातीय हिंसा के बाद उनकी पहली यात्रा है। उन्होंने चुराचांदपुर में 8,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
आज दोपहर और शाम के समय मणिपुर में हल्की बारिश होने की संभावना है। तापमान लगभग 24°C रहने का अनुमान है। आर्द्रता बनी रहेगी और रात को तापमान 22-23°C के बीच आ सकता है।
चुराचांदपुर में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मणिपुर के नाम में ही मणि है, और यह भविष्य में पूरे पूर्वोत्तर को जगमगाने वाला है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार मणिपुर को विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिए प्रयासरत है।
उन्होंने यह भी कहा कि मणिपुर की धरती साहस और वीरता की धरती है। मोदी ने कहा कि जब उनका हेलीकॉप्टर काम नहीं कर रहा था, तो सड़क पर जो दृश्य उन्होंने देखा, उसके लिए वह ईश्वर को धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि मणिपुर के युवाओं और बुजुर्गों को हाथों में तिरंगा लिए देखकर वह उस पल को जीवन में कभी नहीं भूल सकते।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार के दौरान ही मणिपुर में रेल कनेक्टिविटी का विस्तार हो रहा है। जीरीबाम-इंफाल रेलवे लाइन बहुत जल्द राजधानी इंफाल को नेशनल रेल नेटवर्क से जोड़ देगी।
#WATCH चुराचांदपुर, मणिपुर: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हमारी सरकार के दौरान ही मणिपुर में रेल कनेक्टिविटी का विस्तार हो रहा है। जीरीबाम-इंफाल रेलवे लाइन बहुत जल्द राजधानी इंफाल को नेशनल रेल नेटवर्क से जोड़ देगी...
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 13, 2025
(सोर्स: ANI/DD) pic.twitter.com/HNsBLt6lYj
फिल सॉल्ट का तूफान: 8 छक्के, 15 चौके, बाउंड्री से बनाए 108 रन, सूर्यकुमार यादव छूटे पीछे
नेपाल में नई सरकार: लोकतंत्र की लहर या गहराता संकट?
भारी बारिश के बावजूद सड़क मार्ग से चुराचांदपुर पहुंचे पीएम मोदी, हिंसा पीड़ितों से की मुलाकात
बंदरों में छिड़ी महाभारत : दो गुटों में खूनी जंग, देखकर दंग रह जाएंगे आप!
बुलंदशहर जेल में कैदी की रील वायरल: छह महीने में तीसरा मामला, प्रशासन पर सवाल!
कर्नाटक में गणेश विसर्जन जुलूस में ट्रक का कहर: 8 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल
मुंबई का ऐतिहासिक एल्फिंस्टन ब्रिज ध्वस्त, सेवरी-वर्ली एलिवेटेड कनेक्टर से बदलेगा रूप
पति को नहीं कर पाई संतुष्ट, पत्नी ने बुलाया जिगोलो, पड़ोसियों ने पकड़ा रंगे हाथों
कैसे पकड़ा गया चार्ली किर्क का हत्यारा ? FBI की वो रणनीति
जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म का नाम सामने आया, 17 साल बाद कजिन के साथ काम करेंगे आमिर!