सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
इस दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के समारोह में मौजूद न रहने पर विवाद खड़ा हो गया है।
एकनाथ शिंदे गुट के शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उपराष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल न होकर उन्होंने संविधान की धज्जियां उड़ा दीं।
निरुपम ने कहा कि उपराष्ट्रपति एक संवैधानिक पद है और उनका किसी पार्टी या पॉलिटिक्स से कोई लेना देना नहीं होता।
निरुपम ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बात है। भारत के उपराष्ट्रपति तमाम दलीय आग्रहों से ऊपर होते हुए एक संवैधानिक पद हैं।
उन्होंने कहा कि यह देश की परंपरा और प्रोटोकॉल है कि उपराष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में विपक्ष के नेता और बाकी नेता शामिल होते हैं।
निरुपम ने राहुल गांधी पर संविधान की रक्षा करने का ढोंग करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि जो बार-बार अपने हाथ में संविधान की लाल किताब लेकर लहराते हैं और कहते हैं कि हम संविधान की रक्षा करना चाहते हैं, आज उपराष्ट्रपति के शपथ ग्रहण में नहीं जाकर उन्होंने संविधान की धज्जियां उड़ाई हैं।
निरुपम ने सवाल उठाया कि संविधान बचाने का ढोंग करना बंद करना चाहिए, क्योंकि राहुल गांधी की आस्था संविधान में नहीं है।
उन्होंने राहुल गांधी पर सत्ता और कुर्सी पर नजर रखने का आरोप लगाया। निरुपम ने कहा कि जब पंजाब और हिमाचल प्रदेश में बाढ़ आती है तब वे मलेशिया में जाकर ऐशो-आराम करते हैं।
निरुपम ने कहा कि राहुल गांधी मलेशिया में आराम करेंगे और लोगों के साथ जुड़कर नहीं रहेंगे तो चुनाव कैसे जीतेंगे?
उन्होंने राहुल गांधी पर ईवीएम, वोटर लिस्ट और वोट चोरी पर आरोप लगाने का भी आरोप लगाया और कहा कि ये फर्जी नैरेटिव से कुछ होने वाला नहीं है।
Mumbai, Maharashtra: On Lok Sabha LoP Rahul Gandhi’s absence from Vice President C.P. Radhakrishnan s oath-taking ceremony, Shiv Sena spokesperson Sanjay Nirupam says, By not attending the Vice President s oath-taking ceremony today, he has shredded the Constitution... pic.twitter.com/tMyIoHZmTI
— IANS (@ians_india) September 12, 2025
नेपाल में सेना का उलटफेर! राजा के साथ समझौता, बदलेगा खेल?
सिक्किम में पहाड़ टूटा, भूस्खलन से मची तबाही, 4 की मौत, 3 लापता, नदियां उफान पर
चौंकाने वाला वीडियो: चार्ली किर्क पर गोली चलाकर शूटर छत से कूदा!
बिहार की राजनीति में उबाल: कांग्रेस पर प्रधानमंत्री की माता के अपमान का आरोप, अखिलेश प्रसाद और चिराग पासवान आमने-सामने
लोक अदालत 2025: क्या बिना टोकन के जा सकते हैं? कौन से दस्तावेज़ ज़रूरी हैं?
विधायक निधि पर 10% कमीशन! भाजपा विधायक का कथित बयान वायरल
सुशीला कार्की बनीं नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री, ली शपथ
दिल्ली हाई कोर्ट में बम की धमकी, नमाज के बाद विस्फोट की चेतावनी से हड़कंप
नेपाल में सियासी भूचाल: सुशीला कार्की बनेंगी अंतरिम प्रधानमंत्री, आज ही लेंगी शपथ!
अपनों पर बीती तो दर्द का एहसास: भाजपा कार्यकर्ता की मौत पर अखिलेश का योगी सरकार पर हमला