सिक्किम में शुक्रवार तड़के भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई, जिसमें 4 लोगों की जान चली गई और तीन लोग अभी भी लापता हैं। पश्चिमी सिक्किम के यांगथांग निर्वाचन क्षेत्र के अपर रिम्बी में यह घटना हुई।
भूस्खलन इतना भयानक था कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस, स्थानीय ग्रामीणों और एसएसबी के जवानों ने मिलकर ह्यूम नदी पर पेड़ों की लकड़ियों से अस्थायी पुल बनाया और प्रभावित क्षेत्र से लोगों को निकालने का प्रयास किया। दो महिलाओं को बचाने में कामयाबी मिली।
गेजिंग के एसपी शेरिंग शेरपा ने बताया कि भूस्खलन में 4 लोगों की मौत हुई है। दो महिलाओं को नदी से बचाया गया और तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। दूसरी महिला की हालत गंभीर है। तीन लोग अभी भी लापता हैं।
भारी बारिश के कारण पहाड़ दरके और भारी भूस्खलन हुआ। पानी के साथ मलबा और पत्थर आने से ह्यूम नदी में उफान आ गया। पानी ने अपना रास्ता बनाते हुए लोगों के घरों को बहा दिया।
सिक्किम में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 17 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ह्यूम नदी के साथ-साथ अन्य नदियां भी उफान पर हैं।
पहाड़ों पर भारी बारिश के कारण हालात बिगड़े हुए हैं। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों में पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें सैकड़ों लोगों की जान गई है। उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश का दौर आगे भी जारी रहने का अलर्ट है।
*#WATCH | Sikkim | Four dead and three missing after a landslide in Upper Rimbi under the Yangthang Constituency in West Sikkim at midnight. Three individuals were killed on the spot when the landslide hit. The police team, in coordination with local villagers and SSB personnel,… https://t.co/wafkzs0Qiw pic.twitter.com/xQtanW71fW
— ANI (@ANI) September 12, 2025
गरियाबंद में नक्सलियों पर करारा प्रहार! 10 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद
संयुक्त राष्ट्र में फ़िलिस्तीन को राज्य का दर्जा, भारत ने किया समर्थन!
मानसून फिर सक्रिय! महाराष्ट्र-गुजरात समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली में भी बदलेगा मौसम
लेडी लक के आते ही अर्जुन का कहर! पहली गेंद पर विकेट, मैच में पंजा !
क्या हुआ डोनाल्ड ट्रंप को? 9/11 समारोह में दिखा चेहरा, स्ट्रोक की आशंका!
ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क की हत्या: शूटर का वीडियो जारी, FBI ने मांगी मदद
दिल्ली मेट्रो में कपल का हाई-वोल्टेज ड्रामा: किसी को तुझ जैसा बंदा ना मिले... चीख-पुकार!
विधायक निधि से 10% कमीशन! BJP विधायक महेश त्रिवेदी का सनसनीखेज खुलासा, वीडियो वायरल
सबको नानी याद दिला देंगे! : ओमान पर जीत के बाद आगा का बड़ा बयान, भारत को भी नहीं समझा खास
भ्रष्टाचार रोकने के लिए अल्बानिया ने AI को बनाया मंत्री, सरकारी कामकाज में आएगी पारदर्शिता