एबीवीपी के बाद भाजपाइयों पर लाठीचार्ज; कार्यकर्ता की मौत, वीडियो में दिखी बर्बरता
News Image

बाराबंकी में एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के बाद, गाजीपुर में पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर भी लाठियां बरसाईं। थाने पर शांतिपूर्ण ढंग से धरना दे रहे भाजपा नेताओं पर आधी रात को बिजली बंद करके लाठीचार्ज किया गया, जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हो गए।

गुरुवार सुबह लाठीचार्ज में घायल दिव्यांग भाजपा कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय की मौत हो गई। इस घटना से भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। अपनी ही सरकार में पुलिस की इस बर्बरता से लोगों में गुस्सा है।

रुकुंडीपुर गांव में भाजपा कार्यकर्ता के घर सैकड़ों की संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता एकत्र हो गए। भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय को भी लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। मृतक के पिता ने सरकार पर भरोसा जताते हुए जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

भाजपा विधायक अल्का राय के बेटे पीयूष राय ने पुलिस लाठीचार्ज का वीडियो भी साझा किया है। वीडियो में पुलिस की बर्बरता और भाजपा कार्यकर्ताओं की चीख-पुकार स्पष्ट रूप से सुनाई दे रही हैं।

पूरा मामला नोनहरा थाना क्षेत्र के गठिया गांव में बिजली का पोल गाड़ने को लेकर हुए विवाद से जुड़ा है। 9 सितंबर को राजेश राय बागी और विकास राय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता नोनहरा थाने में धरना दे रहे थे। उनका आरोप है कि पुलिस ने आधी रात को थाने की लाइट बंद कराकर लाठीचार्ज कर दिया।

प्रदर्शनकारियों की बर्बर तरीके से पिटाई की गई। पुलिस के लाठीचार्ज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पिटाई से राजेश राय बागी, अरविंद राय, सियाराम उपाध्याय समेत कई भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए थे।

रुकुंडीपुर निवासी भाजपा कार्यकर्ता, 35 वर्षीय सियाराम उपाध्याय की गुरुवार सुबह मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण उनके घर पर जमा हो गए। मृतक के पिता गिरिजा उपाध्याय ने बताया कि थाने पर धरने में जाने के बाद उनके बेटे को काफी चोटें आई थीं और पिटाई के कारण ही उसकी मौत हुई है। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और न्याय की मांग की है।

मामले में पुलिस कप्तान ईरज राजा का कहना है कि गठिया गांव में प्रधान पक्ष और पूर्व प्रधान पक्ष में बिजली के खंभे गाड़ने को लेकर विवाद था। एक पक्ष के 20 से 25 लोग थाने पर आकर बैठ गए थे, जिन्हें समझाने पर भी वे हटने को तैयार नहीं हुए। रात में बिजली जाने के बाद अफरातफरी मच गई थी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच एडिशनल एसपी ज्ञानेन्द्र नाथ प्रसाद से कराई जा रही है। मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

मध्य प्रदेश के 7832 छात्रों के लिए खुशखबरी: मुख्यमंत्री मोहन यादव आज देंगे स्कूटी!

Story 1

एशिया कप 2025: बुमराह की यॉर्कर से बल्लेबाज धराशायी, इरफान पठान भी रह गए दंग!

Story 1

ट्रिपल एच की बुकिंग से परेशान, ये 3 सुपरस्टार्स WWE को कह सकते हैं अलविदा!

Story 1

राहुल गांधी की गुप्त विदेशी बैठकें: बीजेपी ने उठाए सुरक्षा उल्लंघन पर सवाल

Story 1

नेपाल में अंतरिम सरकार की घोषणा संभव, पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की बन सकती हैं प्रधानमंत्री!

Story 1

PM मोदी के काशी दौरे से पहले UP में सियासी भूचाल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लखनऊ में नजरबंद

Story 1

नेपाल में सियासी भूचाल: क्या सुशीला कार्की संभालेंगी सत्ता की बागडोर? Gen Z का समर्थन, भारत से गहरा नाता

Story 1

एशिया कप 2025: गेंदबाजों के कहर से भारत की ऐतिहासिक जीत, दुबई में रचा इतिहास

Story 1

शुभमन गिल के छक्के पर वसीम अकरम हुए बेकाबू!

Story 1

मिजोरम को मिली पहली राजधानी एक्सप्रेस! दिल्ली तक सीधी रेल सेवा शुरू