लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी! 12 सितंबर को जारी होगी 28वीं किस्त, खाते में आएंगे 1250 रूपए
News Image

मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी है। लाड़ली बहना योजना की अगली किस्त की तारीख सामने आ गई है।

खबर है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव 12 सितंबर, शुक्रवार को झाबुआ जिले से लाड़ली बहनों के खाते में 28वीं किस्त के 1250 रूपए भेज सकते हैं। इससे 1 करोड़ 26 लाख 89 हजार बहनों को लाभ मिलेगा।

वर्तमान में योजना के तहत लाड़ली बहनों को 1250 रूपये प्रति माह की राशि दी जा रही है। अब तक 27 किस्तें बहनों के खाते में भेजी जा चुकी हैं।

इस कार्यक्रम के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिले में हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल का निर्माण किया जा रहा है। हालांकि, अभी तक राज्य सरकार की ओर से आधिकारिक ऐलान होना बाकी है।

मोहन सरकार ने पहले ही ऐलान किया है कि दिवाली के बाद भाई दूज से योजना की राशि में 250 रु का इजाफा किया जाएगा। इसके बाद बहनों को हर महीने 1250 की जगह 1500 रुपए मिलेंगे।

सरकार का लक्ष्य अगले तीन साल में यानी 2028 तक बहनों के खाते में हर महीने 3000 रुपए भेजने का है।

लाड़ली बहना योजना पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा मई 2023 में शुरू की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके जीवन को बेहतर बनाना है।

शुरुआत में इस योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था, जिसकी पहली किस्त 10 जून को जारी की गई थी। रक्षाबंधन 2023 पर राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया था।

इस योजना के तहत महिलाओं को सालाना 15,000 रुपये मिलते हैं। जून 2023 से अगस्त 2025 तक मासिक आर्थिक सहायता राशि की कुल 27 किश्तें बहनों के खाते में भेजी जा चुकी हैं।

प्रदेश की लाड़ली बहनों को अब तक 41 हजार करोड़ से अधिक का लाभ मिल चुका है। इसके अतिरिक्त, अगस्त 2023 और 2024 में (कुल 2 बार) लाभार्थी महिलाओं को 250 रुपये की राशि की विशेष आर्थिक सहायता भी दी गई।

लाड़ली बहना योजना के लिए कुछ अपात्रता मानदंड भी हैं। खुद या उनके परिवार में कोई टैक्सपेयर नहीं होना चाहिए, और परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। जिनके परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में है, वे भी अपात्र हैं।

इसके अलावा, यदि संयुक्त परिवार है तो 5 एकड़ से ज्यादा जमीन नहीं होनी चाहिए, और परिवार में कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी नहीं करता हो। घर पर ट्रैक्टर या चारपहिया वाहन नहीं होना चाहिए। यदि कोई सदस्य किसी अन्य सरकारी योजना से हर महीने 1250 रुपये या उससे ज्यादा की राशि पा रहा है, तो भी वह अपात्र होगा। जिनके परिवार में कोई वर्तमान या पूर्व सांसद या विधायक हो या कोई स्थानीय निकाय का चुना हुआ जनप्रतिनिधि हो (पंच और उपसरपंच को छोड़कर), वे भी अपात्र माने जाएंगे।

लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक करने के लिए लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं। आवेदन एवं भुगतान की स्थिति वाले विकल्प पर क्लिक करें, अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक दर्ज करें, और ओटीपी के माध्यम से सत्यापित करें।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

AAP सांसद संजय सिंह गेट पर चढ़े, फारूक अब्दुल्ला बाहर खड़े! जानिए क्या है पूरा सियासी ड्रामा

Story 1

ट्रंप का अहंकार भारत-अमेरिका साझेदारी पर भारी: अमेरिकी सांसद का तीखा हमला

Story 1

मोसाद का कतर में गुप्त ऑपरेशन: आतंकी परिवार खल्लास , क्या ट्रंप ने दिया धोखा?

Story 1

शाबास बेटा! पढ़ाई तो चलती रहेगी, पहले पेट पूजा!

Story 1

4 विकेट लेकर कुलदीप यादव का धमाल, अश्विन को पछाड़ा, अब ये 4 स्टार आगे!

Story 1

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: भारत की सबसे लंबी सुरंग समय से पहले तैयार, हिमालय में TBM तकनीक का कमाल!

Story 1

दिल्ली-काठमांडू उड़ान में तकनीकी खराबी, बिना AC यात्रियों का बुरा हाल

Story 1

ये तो शुरू होते ही खत्म हो गया... भारत ने यूएई को 9 विकेट से रौंदा, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़!

Story 1

नेपाल में अंतरिम सरकार की घोषणा संभव, पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की बन सकती हैं प्रधानमंत्री!

Story 1

काशी में मोदी का रोड-शो, मॉरीशस से रिश्ते होंगे और मजबूत, पीएम ने किया रामगुलाम का स्वागत