फ्रांस में नेपाल जैसे हालात! सड़कों पर लाखों लोग, क्या मैक्रों देंगे इस्तीफा?
News Image

फ्रांस में मौजूदा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन तेज हो गया है। सड़कों पर लाखों लोग उतर आए हैं। इस आंदोलन का नाम ब्लॉक एवरीथिंग रखा गया है।

राजधानी पेरिस समेत देशभर में अराजकता व्याप्त है। बुधवार सुबह पेरिस और अन्य बड़े शहरों में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच भीषण झड़प हुई। जगह-जगह बैरिकेड्स, कचरे के ढेर और जाम से आम जनजीवन ठप हो गया है।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने 80,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी और सुरक्षा बलों को तैनात किया है। अब तक 200 से ज्यादा उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

इन प्रदर्शनों की जड़ सरकार की बजट नीतियों को माना जा रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री गैब्रियल अटाल और बायरो ने सार्वजनिक खर्चों में लगभग 4 लाख करोड़ की कटौती की थी। इससे लोगों में सरकार के प्रति अविश्वास बढ़ गया है। सबसे बड़ा सवाल है कि क्या राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों इस्तीफा देंगे?


एशिया कप 2025 में यूएई के खिलाफ मैच जीतने के बाद उपकप्तान शुभमन गिल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। कैप्शन में उन्होंने लिखा, स्टेप वन। जीत के साथ टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 में पहला कदम बढ़ाया है। अब पाकिस्तान के खिलाफ भी गिल अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे।

टीम इंडिया ने यूएई को 9 विकेट से हराया। यूएई की पूरी टीम महज 57 रनों पर सिमट गई थी। भारतीय टीम ने मैच को महज 4.1 ओवर में 1 विकेट खोकर जीत लिया। अभिषेक शर्मा ने 16 गेंदों पर 2 चौके और 3 छक्के के साथ 30 रनों की पारी खेली।


FIFS ने मनी कंट्रोल को दिए अपने बयान में कहा है कि वे ऑनलाइन गेमिंग एक्ट 2025 के दायरे में रहकर ही काम करेंगे। फेडरेशन का कोई सदस्य इसके खिलाफ चुनौती नहीं देगा और वे सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे। अगर कोई एक्ट को चुनौती देता है, तो वह फेडरेशन का हिस्सा नहीं रहेगा। इससे लगभग स्पष्ट है कि Dream 11 समेत अन्य बड़ी रियल मनी गेमिंग ऐप्स सरकार को चुनौती नहीं देने वाली हैं।

कर्नाटक, दिल्ली और मध्य प्रदेश के हाईकोर्ट में A23 रमी, बघीरा कैरम और क्लबबूम 11 स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट ने याचिका दायर की और ऑनलाइन गेमिंग बिल को चुनौती दी। उन्होंने इस एक्ट को होल्ड पर रखने की मांग की। सुप्रीम कोर्ट ने सभी हाईकोर्ट को याचिका उन्हें ट्रांसफर करने की मांग की है। यह मामला अभी जारी है, लेकिन भारत सरकार को बिल के खिलाफ सीधा चुनौती देना आसान नहीं है। राष्ट्रपति की अनुमति से ही बिल पास किया जाता है। यदि रियल मनी गेम्स को किसी तरह से दोबारा वापसी का मौका मिलता है, तो इसका फायदा Dream 11 को भी मिलेगा।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

अभिषेक शर्मा ने 3 छक्कों से जीते ढाई लाख रुपए, भारतीय क्रिकेट में रचा इतिहास!

Story 1

बुमराह ने किया 6 साल बाद वो कारनामा, जो रोहित भी न करा पाए, सूर्या ने कर दिखाया!

Story 1

बुमराह का तूफान! लहराती गेंद ने शराफू को किया बोल्ड

Story 1

कपिल शर्मा को MNS की चेतावनी: मुंबई को बॉम्बे कहने पर होगा विरोध!

Story 1

हमारे ज़माने में आक्रामकता थी, बदतमीजी नहीं: पाकिस्तानी दिग्गज की क्रिकेट पर बेबाक राय

Story 1

क्या मॉनसून ने मोड़ा रुख? सितंबर में भी इन राज्यों में बरसेगा कहर

Story 1

आंदोलन का चेहरा बने सुदन गुरुंग प्रेस वार्ता में भावुक, मची अफरा-तफरी

Story 1

कुलदीप अपने दर्द को बयां नहीं कर पाए, माइक ने दिया धोखा!

Story 1

दिल्ली-काठमांडू उड़ान में तकनीकी खराबी, बिना AC यात्रियों का बुरा हाल

Story 1

ट्रंप का अहंकार भारत-अमेरिका साझेदारी पर भारी: अमेरिकी सांसद का तीखा हमला