भारत-मॉरीशस के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- यह देश पार्टनर नहीं, परिवार है!
News Image

भारत और मॉरीशस के बीच गुरुवार को अंतरिक्ष, अनुसंधान और विज्ञान सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समझौते हुए। मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम आठ दिनों की यात्रा पर भारत आए हैं।

नवीनचंद्र रामगुलाम ने वाराणसी में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस द्विपक्षीय मुलाकात में दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग और रिश्ते को नई ऊंचाई पर ले जाने का संकल्प दोहराया।

पीएम मोदी ने कहा कि मॉरीशस में सदियों से भारतीय रहते हैं। यह देश भारत का पार्टनर नहीं बल्कि परिवार है। दोनों देशों ने स्पेशल इकोनॉमिक पैकेज पर फैसला लिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, भारत और मॉरीशस दो देश हैं, लेकिन हमारे सपने और हमारी तकदीर एक है। इस वर्ष हम सर शिवसागर रामगुलाम की 125वीं जयंती मना रहे हैं। वे केवल मॉरीशस के जनक ही नहीं थे, बल्कि भारत और मॉरीशस के बीच अटूट पुल के संस्थापक भी थे।

पीएम मोदी ने कहा, आईआईटी मद्रास और इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ प्लांटेशन मैनेजमेंट ने मॉरीशस विश्वविद्यालय के साथ समझौते किए हैं। ये समझौते हमारे शोध, शिक्षा और नवाचार में साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि हिंद महासागर को स्वतंत्र, खुला, सुरक्षित, स्थिर और समृद्ध बनाना हमारी साझा प्राथमिकता है। भारत, मॉरीशस के विशेष आर्थिक क्षेत्र की सुरक्षा और समुद्री क्षमता को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत हमेशा हिंद महासागर क्षेत्र में पहले प्रत्युत्तरकर्ता और सुरक्षा प्रदाता की भूमिका निभाता रहा है।

मॉरीशस के कोस्ट गार्ड जहाज का पुनःनिर्माण भारत में किया जा रहा है। उनके 120 अधिकारियों को भी भारत में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हाइड्रोग्राफी के क्षेत्र में सहयोग पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। अगले पांच वर्षों तक EEZ का संयुक्त सर्वेक्षण, नौवहन, चार्ट और हाइड्रोग्राफी डेटा में आपसी सहयोग होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा, ऊर्जा सुरक्षा हमारी साझेदारी का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। भारत, मॉरीशस को ऊर्जा संक्रमण में सहयोग दे रहा है। मॉरीशस को 100 इलेक्ट्रिक बसें दी जा रही हैं, जिनमें से 10 पहले ही पहुंच चुकी हैं। ऊर्जा के क्षेत्र में हुए व्यापक साझेदारी समझौते से इसे और गति मिलेगी। हमने 17.5 मेगावाट का फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट टामरिन्ड फॉल्स में बनाने पर सहमति दी है।

अब तक 5,000 से अधिक मॉरीशस नागरिकों ने भारत में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। 500 सिविल सेवकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहला बैच वर्तमान में मसूरी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है। मॉरीशस में एक नया विज्ञान और प्रौद्योगिकी निदेशालय स्थापित किया जाएगा और जल्द ही मॉरीशस में मिशन कर्मयोगी के प्रशिक्षण मॉड्यूल भी शुरू करेंगे।

मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉक्टर नवीनचंद्र रामगुलाम ने कहा, भारत ने अपनी विभिन्न सरकारों के माध्यम से मॉरीशस की प्रगति और विकास की यात्रा में हमारा साथ दिया है। राष्ट्रीय विकास के प्रमुख क्षेत्रों-स्वास्थ्य, शिक्षा, क्षमता निर्माण, नवीकरणीय ऊर्जा, बुनियादी ढांचे और समुद्री सुरक्षा में भारत की उदार सहायता और विशेषज्ञता से हमें लाभ हुआ है।

उन्होंने आगे कहा कि भारत का समय पर समर्थन लगातार मॉरीशस के लोगों के जीवन की गुणवत्ता में ठोस बदलाव ला रहा है। विशेष आर्थिक पैकेज शिक्षा, ऊर्जा, बुनियादी ढांचा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में सहयोग करेगा। आयुर्वेदिक केंद्र भी एक असाधारण केंद्र होगा, जो भारत की कृपा से संभव हो रहा है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

यमुना में बहकर आई गाय टापू पर फंसी, फायर ब्रिगेड ने किया साहसिक रेस्क्यू

Story 1

बिहार चुनाव: गोयल का नेपालियों को मदद, बिहारियों को विकास का वादा

Story 1

क्या जेन-ज़ी का अगला निशाना ट्रम्प हैं? अमेरिका में भड़की नाराज़गी, क्या नेपाल-फ्रांस जैसे हालात बनेंगे?

Story 1

जेन Z: नेपाल में सत्ता पलटने वाली पीढ़ी, 124 सालों में कैसे बदला जेनरेशन का स्वरूप?

Story 1

बुमराह ने किया 6 साल बाद वो कारनामा, जो रोहित भी न करा पाए, सूर्या ने कर दिखाया!

Story 1

नेपाली मंत्रियों में दहशत: हेलीकॉप्टर से लटककर परिवारों सहित भागे, खौफनाक वीडियो वायरल

Story 1

संजू सैमसन की चतुराई से स्टंपिंग, सूर्यकुमार यादव ने वापस ली अपील!

Story 1

ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या, अमेरिका में राष्ट्रीय शोक

Story 1

दलीप ट्रॉफी फाइनल: साथी से छूटा कैच, पाटीदार ने हवा में उड़कर पलटा खेल!

Story 1

हमारे समय का हिटलर : रेस्टोरेंट में ट्रंप को घेरकर फ्री फिलिस्तीन के नारे