उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से नदियां उफान पर हैं, जिससे इंसान और जानवर दोनों ही मुसीबत में हैं। उत्तरकाशी में फायर ब्रिगेड के जवानों ने यमुना नदी के बीच फंसी एक गाय को बचाया।
बताया जा रहा है कि गाय यमुनोत्री की ओर से बहकर आई थी और नदी के बीच रेत और पत्थरों से बने एक टापू पर फंस गई थी। रेस्क्यू टीम ने बताया कि गाय काफी दिनों से भूखी भी थी।
मामला यमुनोत्री हाईवे से लगते गंगनानी स्थित श्मशान घाट के पास यमुना नदी का है। फायर ब्रिगेड बड़कोट को सूचना मिली कि नदी के तेज बहाव में एक गाय फंस गई है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और नदी के तेज बहाव के बीच रस्सी के सहारे गाय को बाहर निकाला।
अग्निशमन टीम का एक सिपाही यमुना नदी में एक छड़ी लेकर नदी की गहराई देखते हुए गाय की तरफ बढ़ा। इसके बाद गाय को रस्सी से बांधकर यमुना नदी से सुरक्षित निकाला गया।
उत्तराखंड में 1 अप्रैल, 2025 से अब तक मानसून के कारण 85 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से 4 लोगों की वन्यजीव संघर्ष के कारण मृत्यु हुई है। इसके अलावा 128 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 48 लोग वन्यजीव संघर्ष के कारण घायल हुए हैं। लापता लोगों की संख्या भी 94 के करीब है, जिसमें 67 लोग अकेले धराली आपदा में लापता हुए हैं।
आपदा के कारण मवेशियों को भी बहुत नुकसान पहुंचा है। 167 बड़े जानवर और 6744 छोटे जानवर मारे गए हैं, जिनमें 552 छोटे जानवर और 6192 मुर्गियां शामिल हैं।
*यमुना नदी के टापू में फंसी गाय को रेस्क्यू टीम ने बचाया, देखिए वीडियो #RescueOperation pic.twitter.com/Q3h12yzeOJ
— NDTV India (@ndtvindia) September 11, 2025
काशी में मोदी का रोड-शो, मॉरीशस से रिश्ते होंगे और मजबूत, पीएम ने किया रामगुलाम का स्वागत
रांची से पोस्ट ग्रेजुएशन, दिल्ली पुलिस ने पकड़ा पाकिस्तान कनेक्शन!
खामेनेई का बड़ा बयान: अमेरिका भरोसे लायक नहीं, मुस्लिम देश एकजुट हों
भारत-पाकिस्तान एशिया कप मैच: सुप्रीम कोर्ट ने कहा, मैच होने दीजिए!
मिजोरम को मिली पहली राजधानी एक्सप्रेस! दिल्ली तक सीधी रेल सेवा शुरू
एशिया कप 2025: गेंदबाजों के कहर से भारत की ऐतिहासिक जीत, दुबई में रचा इतिहास
एशिया कप 2025: पाकिस्तान हुआ अभिषेक शर्मा का दीवाना, क्यों PAK को नहीं मिल रहा ऐसा खिलाड़ी?
पहले अपने गिरेबान में झांको : UN में ज्ञान दे रहा था स्विट्जरलैंड, भारत ने कर दी बोलती बंद
वह राजनेता बनने के लायक नहीं... पीएमके संस्थापक रामदास ने अपने ही बेटे अंबुमणि को पार्टी से निकाला
नेपाल में सियासी संकट: राष्ट्रपति पौडेल का पहला बयान, शांति बनाए रखने की अपील