मात्र 16 साल की उम्र में अभिमन्यु मिश्रा ने वर्ल्ड चेस चैंपियन डी गुकेश को हराकर शतरंज की दुनिया में सनसनी मचा दी है। इस जीत के बाद वे पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गए हैं।
अभिमन्यु मिश्रा ने 2025 के FIDE ग्रैंड स्विस टूर्नामेंट में गुकेश को पांच राउंड तक चले मुकाबले में हराया। यह मुकाबला 61 चालों तक चला, जिसमें अंत में अभिमन्यु भारी पड़े।
इस जीत के साथ वे इतिहास में सबसे कम उम्र में वर्ल्ड चैंपियन को हराने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 33 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, जो गाता कामस्की के नाम था।
अभिमन्यु मिश्रा का जन्म 5 फरवरी 2009 को न्यू जर्सी, अमेरिका में हुआ था। उन्होंने ढाई साल की उम्र में चेस खेलना शुरू कर दिया था, जब उनके पिता ने उन्हें पहली बार शतरंज से परिचित कराया। वे अमेरिका की ओर से खेलते हैं और देश के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर्स में से एक हैं।
2021 में, अभिमन्यु दुनिया के सबसे कम उम्र के ग्रैंडमास्टर बने थे।
सिर्फ 7 साल, 6 महीने और 22 दिन की उम्र में अभिमन्यु ने 2000 USCF रेटिंग हासिल कर ली थी। उन्होंने ग्रैंडमास्टर एवंडर लियांग का रिकॉर्ड तोड़ा था। 2019 में, मात्र 10 साल की उम्र में वे सबसे युवा इंटरनेशनल मास्टर भी बने थे।
गुकेश को हराने के बाद अभिमन्यु ने कहा, भले ही मैंने यह मैच जीत लिया, लेकिन यह मेरी पिछली जीतों जैसा क्लीन गेम नहीं था। टूर्नामेंट उम्मीद से बेहतर चल रहा है। अगर मैं यही फॉर्म बरकरार रखता हूं, तो जीत की पूरी संभावना है। मैं मानता हूं कि मैं उनके बराबर हूं।
अभिमन्यु मिश्रा सिर्फ 16 साल के हैं, लेकिन उनका आत्मविश्वास और खेल की समझ किसी अनुभवी खिलाड़ी से कम नहीं है। यह जीत दिखाती है कि नई पीढ़ी शतरंज जैसे बौद्धिक खेल में भी इतिहास रचने का दम रखती है।
अभिमन्यु मिश्रा की यह जीत भारतीय और वैश्विक शतरंज प्रेमियों के लिए गर्व की बात है। आने वाले समय में वे और भी बड़े टूर्नामेंट्स में चौंकाने वाली उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।
All eyes on Abhimanyu Mishra! 👀
— International Chess Federation (@FIDE_chess) September 8, 2025
The youngster surprisingly took down the World Champion Gukesh D in Round 5 of the #FIDEGrandSwiss pic.twitter.com/CoSzKG2JoA
क्या जेन-ज़ी का अगला निशाना ट्रम्प हैं? अमेरिका में भड़की नाराज़गी, क्या नेपाल-फ्रांस जैसे हालात बनेंगे?
एशिया कप 2025: टीम इंडिया की आसान जीत से ब्रॉडकास्टर को भारी नुकसान, मचेगा कोहराम!
BPSC 71वीं परीक्षा: ये गलतियां की तो हो जाएंगे बाहर!
भारत-पाकिस्तान मैच से पहले आई बुरी खबर, स्टार ऑलराउंडर चोटिल, नहीं खेल पाएगा अब एक भी मैच
अज्ञान नष्ट होने तक चिंता रहेगी: साइना नेहवाल के सवाल पर प्रेमानंद महाराज का अनमोल जवाब
पहले अपने गिरेबान में झांको : UN में ज्ञान दे रहा था स्विट्जरलैंड, भारत ने कर दी बोलती बंद
क्या आपके बच्चे भी नहीं खाते घर का खाना? ये स्वादिष्ट विकल्प आजमाएं!
पलक झपकते आउट, फिर सूर्यकुमार यादव ने जीता दिल!
दिलदार कप्तान निकले सूर्यकुमार! अंपायर ने दिया आउट, फिर सूर्या ने जीता दिल
हमारे समय का हिटलर : रेस्टोरेंट में ट्रंप को घेरकर फ्री फिलिस्तीन के नारे