ISIS से जुड़े 5 आतंकी गिरफ्तार, दिल्ली, मुंबई और झारखंड में छापेमारी, बम धमाकों की साजिश नाकाम
News Image

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों को दिवाली से पहले बड़ी सफलता मिली है। तीन राज्यों में छापेमारी कर ISIS से जुड़े पांच आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है।

स्पेशल सेल ने, केंद्रीय एजेंसी के साथ मिलकर आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के लिए दिल्ली, मुंबई और झारखंड में छापेमारी की। इस दौरान दिल्ली से दो और अन्य राज्यों से तीन संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार हुए।

दिल्ली से गिरफ्तार आतंकियों की पहचान आफताब और सूफियान के रूप में हुई है, जो मुंबई के रहने वाले हैं। मुंबई में इनके ठिकानों पर भी स्पेशल सेल ने छापेमारी की, जहां से हथियार और आईईडी बनाने का सामान बरामद हुआ।

झारखंड के रांची से असहर दानिश गिरफ्तार हुआ है, जिसके ठिकाने से केमिकल आईईडी बनाने का सामान बरामद हुआ है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि आतंकियों का मॉड्यूल बड़े आतंकी हमले की साजिश में जुटा था।

दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने आईईडी बनाने में इस्तेमाल होने वाले कुछ पार्ट्स भी बरामद किए हैं।

दिल्ली पुलिस को 9 सितंबर को मुखबिर से आतंकी आफताब का सुराग मिला था। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए स्पेशल सेल ने छापेमारी करके आफताब को दबोच लिया, जिससे पूछताछ में दानिश के बारे में पता चला। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने खुफिया एजेंसी को साथ लेकर झारखंड की राजधानी रांची में छापेमारी की।

झारखंड एटीएस और रांची की स्थानीय पुलिस को साथ लेकर इस्लाम नगर में एक लॉज में छापेमारी की, जहां असहर उर्फ दानिश छात्र बनकर रह रहा था। टीम ने उसे गिरफ्तार किया तो पूछताछ में पता चला कि वह केमिकल हथियार बनाने में माहिर है। दानिश और आफताब से पूछताछ में 3 अन्य आतंकियों का सुराग मिला और उन्हें पकड़ लिया गया।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

गुरुग्राम को स्वच्छता रैंकिंग में नंबर वन बनाने का लक्ष्य: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Story 1

दिलदार कप्तान निकले सूर्यकुमार! अंपायर ने दिया आउट, फिर सूर्या ने जीता दिल

Story 1

उप-राष्ट्रपति चुनाव: क्या बीजेपी ने की सांसदों की खरीद-फरोख्त? TMC सांसद ने लगाया करोड़ों खर्च का आरोप!

Story 1

कपिल शर्मा के शो पर बॉम्बे का ज़िक्र, MNS ने दी चेतावनी!

Story 1

हांगकांग से सावधान रहे बांग्लादेश, जानें पिच रिपोर्ट और अबुधाबी का मौसम

Story 1

ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क को गर्दन में गोली, खून की धारा देख सहमे लोग!

Story 1

मोसाद का कतर में गुप्त ऑपरेशन: आतंकी परिवार खल्लास , क्या ट्रंप ने दिया धोखा?

Story 1

भारत और मॉरीशस: प्रधानमंत्री मोदी ने बताया अटूट पारिवारिक रिश्ता

Story 1

जेन Z: नेपाल में सत्ता पलटने वाली पीढ़ी, 124 सालों में कैसे बदला जेनरेशन का स्वरूप?

Story 1

सेना ने AI के क्षेत्र में लहराया परचम, स्वदेशी तकनीक का पेटेंट हासिल