डोनाल्ड ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क की हत्या, डिबेट के दौरान गर्दन में मारी गई गोली
News Image

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उन्हें यूटा यूनिवर्सिटी में एक डिबेट के दौरान गर्दन में गोली मारी गई।

चार्ली को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद चार्ली की हत्या की पुष्टि की और उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने पूरे अमेरिका में राष्ट्रीय झंडे को आधा झुकाने का आदेश भी दिया।

31 वर्षीय चार्ली टर्निंग पॉइंट के सह-संस्थापक और कंजर्वेटिव एक्टिविस्ट थे। गोली तब मारी गई जब वे छात्रों को संबोधित कर रहे थे।

हत्या के बाद यूनिवर्सिटी कैंपस में लॉकडाउन करके पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। एक संदिग्ध को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है, लेकिन हत्यारे की तलाश जारी है। अब मामले की जांच FBI सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं।

सरकार और विपक्ष दोनों तरफ के नेताओं ने चार्ली की हत्या की निंदा की है। इस घटना ने राजनीतिक हिंसा और सार्वजनिक कार्यक्रमों की सुरक्षा पर नई बहस छेड़ दी है।

चार्ली किर्क अमेरिका में युवाओं को कंजरवेटिव राजनीति से जोड़ने के लिए मशहूर थे और राष्ट्रपति ट्रंप के करीबी माने जाते थे। वे एक अमेरिकी राजनीतिक वर्कर और लेखक भी थे।

14 अक्टूबर 1993 को अमेरिका के शिकागो स्टेट के इलिनोइस शहर में जन्मे चार्ली ने साल 2012 में टर्निंग पॉइंट USA नामक संगठन स्थापित किया था। वे इसके को-फाउंडर, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) भी थे।

इस संगठन के जरिए ही चार्ली अमेरिका के युवाओं को कंजर्वेटिव विचारधारा से जोड़ने का काम करते थे। चार्ली काउंसिल फॉर नेशनल पॉलिसी के सदस्य भी थे।

चार्ली किर्क स्कूल टाइम से ही राजनीति से जुड़े हुए थे। वे हाई स्कूल में सीनेट कैंपेन के वॉलंटियर थे। उन्होंने स्कूल में कैफेटेरिया में महंगाई के खिलाफ छात्रों के साथ मिलकर कैंपेन भी चलाया था।

चार्ली ने हार्पर कॉलेज में एडमिशन लिया था, लेकिन राजनीति में आने के लिए उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी थी। चार्ली इवेंजेलिकल क्रिस्चियन थे और दक्षिणपंथी क्षेत्रों में उनका काफी दबदबा था। वे इन इलाकों की आवाज थे।

उनकी लोकप्रियता के चलते साल 2018 में फोर्ब्स मैग्जीन ने उन्हें 30 अंडर 30 लिस्ट में शामिल किया था।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

इंसानों को देख शिकार को बेताब पानी का दैत्य , वीडियो में कैद हुआ खौफनाक मंजर!

Story 1

OMG! शेर के पिंजरे में शख्स, पैर जकड़ा, इंटरनेट पर मचा हड़कंप

Story 1

नेताओं की संपत्ति जांच, सेना की भूमिका सीमित: नेपाल के जेन-ज़ी की मांगें क्या हैं?

Story 1

नेपाल में सियासी भूचाल: क्या सुशीला कार्की संभालेंगी सत्ता की बागडोर? Gen Z का समर्थन, भारत से गहरा नाता

Story 1

काशी में मॉरीशस के पीएम ने डिएगो गार्सिया का मुद्दा उठाया, भारत से मांगा सहयोग

Story 1

थर्ड अंपायर ने दिया आउट, पर सूर्यकुमार ने वापस ली अपील!

Story 1

हमारे समय का हिटलर : रेस्टोरेंट में ट्रंप को घेरकर फ्री फिलिस्तीन के नारे

Story 1

भारत-मॉरीशस के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- यह देश पार्टनर नहीं, परिवार है!

Story 1

जम्मू-कश्मीर: गेट पर संजय सिंह, सामने फारुख अब्दुल्ला - राजनीतिक ड्रामा!

Story 1

यूएई कोच के बदले सुर: हार के बाद बताया, दबाव में आ गई थी टीम!