अलीगढ़ के रहने वाले 48 वर्षीय योगेंद्र गोस्वामी ने बुधवार दोपहर समाजवादी पार्टी (सपा) के दफ्तर के सामने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह कर लिया। घटना गौतमपल्ली इलाके में हुई।
आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की और गंभीर रूप से झुलसे योगेंद्र को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
योगेंद्र का अपने मोहल्ले के ही तीन भाइयों से 6 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि पुलिस में शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने से वह दुखी थे। इसी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया।
एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल के मुताबिक, योगेंद्र अपने भाई गुड्डू और एक परिचित महिला सबा के साथ दोपहर करीब 3:30 बजे सपा दफ्तर पहुंचे थे। गुड्डू और सबा दफ्तर के अंदर चले गए, जबकि योगेंद्र बाहर ही रुक गए।
कुछ ही मिनटों बाद, योगेंद्र ने सड़क पर ही खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डाला और आग लगा ली। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और ई-रिक्शा की मदद से योगेंद्र को अस्पताल पहुंचाया।
घायल योगेंद्र ने पुलिस को बताया कि उनके मोहल्ले के दानिश, वसीम और नाजिम नाम के तीन भाई, जो सट्टेबाजी का काम करते हैं, ने उनसे कुछ दिन पहले 6 लाख रुपये उधार लिए थे। अब रुपये वापस मांगने पर वे गाली-गलौज करते हैं।
इस घटना पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में नाइंसाफी, नाउम्मीदगी और निराशा का माहौल है। उन्होंने सरकार से घायल युवक का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने और उसे न्याय दिलाने की मांग की है। उन्होंने इस घटना को बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
*निर्मम भाजपा सरकार से हताश होकर एक युवा ने आत्मदाह के द्वारा सरकार को जगाने के लिए जो कोशिश की है वो बेहद दर्दनाक है। भाजपा सरकार घायल युवक को अच्छे से अच्छा इलाज-उपचार सुनिश्चित करे और युवक को न्याय प्रदान करे।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 10, 2025
नाइंसाफ़ी, नाउम्मीदगी और निराशा भाजपा सरकार की पहचान बन गयी है।… pic.twitter.com/FSN2QwVJzS
हमारे समय का हिटलर! डिनर पर ट्रंप का ज़ोरदार विरोध
सपा दफ्तर के बाहर युवक ने खुद को आग लगाई, लेन-देन विवाद बना वजह
क्या बालेंद्र शाह के प्रधानमंत्री बनने से भारत को फायदा होगा या नुकसान?
रोजगार को ताक पर, किसानों को दांव पर: केजरीवाल का ट्रंप-मोदी दोस्ती पर हमला
क्या जेन-ज़ी का अगला निशाना ट्रम्प हैं? अमेरिका में भड़की नाराज़गी, क्या नेपाल-फ्रांस जैसे हालात बनेंगे?
भेड़ की खाल में भेड़िए: नेपाल के पूर्व पीएम ने Gen Z को किस बात के लिए चेताया?
देशद्रोही, शर्म करो? सूर्यकुमार यादव की हरकत पर फूटा फैंस का गुस्सा!
स्ट्रॉलर में बैठा बच्चा तालाब में डूबा, मां की एक चूक बनी जानलेवा
सीपी राधाकृष्णन के उपराष्ट्रपति बनने पर जगदीप धनखड़ ने दी बधाई!
हवाई जहाज बना रोडवेज बस! नशे में धुत यात्री ने मचाया कोहराम, यात्रियों ने की बाहर निकालने की मांग