दिल्ली मेट्रो में आए दिन अजीबोगरीब घटनाएं सामने आती रहती हैं। कभी कोई नाचता-गाता वायरल हो जाता है, तो कभी लड़ाई-झगड़े के वीडियो चर्चा में आ जाते हैं।
एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दो लोग आपस में लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। लड़ाई की शुरुआत एक व्यक्ति द्वारा दूसरे को चप्पल मारने से होती है।
वीडियो में यात्री अपनी सीटों पर बैठे हैं, और एक व्यक्ति गेट के पास खड़ा है। तभी एक दूसरा व्यक्ति उसके पास पहुंचता है और अपनी चप्पल उतारकर अचानक उसके चेहरे पर मार देता है।
चप्पल खाने वाला व्यक्ति गुस्से में आ जाता है और जोरदार थप्पड़ मारकर उसकी गर्दन पकड़कर उसे नीचे गिरा देता है।
वायरल वीडियो के अगले हिस्से में एक और लड़ाई दिखाई देती है, जो शायद पहले की घटना है। दिल्ली मेट्रो में इस तरह की घटनाएं आम होती जा रही हैं।
हाल ही में दो महिलाओं की लड़ाई का वीडियो भी खूब वायरल हुआ था।
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा है कि दिल्ली मेट्रो में रोज कुछ न कुछ मनोरंजन मिलता रहता है। दूसरे ने लिखा है कि लोगों ने सार्वजनिक जगहों को दंगल बना दिया है।
एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इस तरह की घटनाएं आजकल बहुत जगह हो रही हैं। एक ने तो यहां तक लिख दिया कि दिल्ली मेट्रो अब सफर से ज्यादा मनोरंजन का अखाड़ा बन गई है।
दिल्ली मेट्रो में आज फिर आपका स्वागत है
— Shoaib Khan (@adv_soyyab) September 10, 2025
आज अलग ही तरीका का अखाड़ा चालू किया गया है,
आप सभी भाई आराम से देखे सबको
हंसने का मौका भरपूर दिया जाएगा। pic.twitter.com/M3QWs5aDrg
नेपाल में Gen Z की मांग: हमें भी चाहिए मोदी जैसी सरकार!
नेपाल में क्यों पढ़ने जाते हैं भारतीय छात्र? जानिए वहां की शिक्षा व्यवस्था का हाल
RBI का बड़ा अलर्ट! KYC अपडेट नहीं किया तो बंद हो जाएगा बैंक खाता?
वायरल वीडियो: रील बनाते वक्त छत से गिरी लड़की, ट्रेंड हुआ अधूरा वीडियो!
वायरल: महल तो बेच के खा गया - शादाब जकाती का नया मजेदार वीडियो
नेपाल: संसद भवन से सिर पर कुर्सी उठाकर भागे प्रदर्शनकारी!
ट्रेंडिंग रील बनाने के चक्कर में लड़की के साथ हुआ हास्यास्पद हादसा, वीडियो वायरल
मंच पर क्यों छीनी गई अमरजीत भगत से माइक? जानिए वजह, भाजपा का तंज
जॉली एलएलबी 3 के ट्रेलर लॉन्च पर अक्षय-अरशद का दिखा याराना, जज त्रिपाठी को चूमा!
बुमराह खेले तो कर दूंगा हड़ताल: जडेजा का गंभीर पर तीखा हमला