बिलासपुर में कांग्रेस द्वारा आयोजित वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम में उस वक्त विवाद खड़ा हो गया जब कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विजय जांगिड़ ने पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह भगत से मंच पर भाषण के दौरान माइक छीन लिया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर आदिवासियों के अपमान का आरोप लगाया है।
विजय जांगिड़ ने सफाई देते हुए कहा कि भाजपा इस मामले को मुद्दा बना रही है, जबकि सच्चाई यह है कि जब सचिन पायलट मंच पर आए तो उनके स्वागत के लिए अमरजीत भगत से माइक लिया गया था। उन्होंने भाजपा से अपनी पार्टी पर ध्यान देने के बजाय प्रदेश की कानून व्यवस्था संभालने को कहा।
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भी भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि पायलट के मंच पर आने की जानकारी अमरजीत भगत को दी गई थी। उन्होंने भाजपा पर आदिवासियों से नफरत करने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा के नेता सिर्फ कुर्सी पर बैठे हैं। उन्होंने वीडियो से छेड़छाड़ की भी आशंका जताई।
इस घटना के बाद कांग्रेस ने रायपुर में भाजपा सरकार के खिलाफ बिजली चोर गद्दी छोड़ अभियान शुरू किया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डंगनिया स्थित बिजली ऑफिस का घेराव किया और मुख्य गेट पर तालेबंदी कर दी।
भाजपा ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा, कांग्रेसियों की आदत है, अपनी नाव को खुद ही छेद कर देना। अपनी लुटिया खुद डूबा देना। लोकतंत्र पर हमला करने की तैयारी में जुटे थे अमरजीत भगत, लेकिन मंच पर आते ही सचिन पायलट ने ऐसा लैंडिंग किया कि भगत जी की बोलती बंद करा दी गई। यही है कांग्रेस का असली टैलेंट, विरोधियों से पहले अपने ही नेताओं को धराशायी कर देना और ऐसे लोग जनता का विश्वास जीतने का सपना देख रहे हैं।
*कांग्रेसियों की आदत है, अपनी नाव को खुद ही छेद कर देना। अपनी लुटिया खुद डूबा देना।
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) September 9, 2025
लोकतंत्र पर हमला करने की तैयारी में जुटे थे अमरजीत भगत, लेकिन मंच पर आते ही सचिन पायलट ने ऐसा लैंडिंग किया कि भगत जी की बोलती बंद करा दी गई।
यही है कांग्रेस का असली टैलेंट, विरोधियों से पहले… pic.twitter.com/cRVgwrjfWD
क्या जेन-ज़ी का अगला निशाना ट्रम्प हैं? अमेरिका में भड़की नाराज़गी, क्या नेपाल-फ्रांस जैसे हालात बनेंगे?
डोनाल्ड ट्रंप के भारत को लेकर बदले सुर, पीएम मोदी ने भी दिया सकारात्मक जवाब
नेपाल में हिंसा: विदेश मंत्री आरजू देउबा पिटाई के बाद लापता!
बिल्लोरी आंखों वाला घूसखोर पुलिसवाला , दो कारों ने कुचला, दर्दनाक मौत
बुमराह खेले तो कर दूंगा हड़ताल: जडेजा का गंभीर पर तीखा हमला
नेपाल: संसद से चक्के वाली कुर्सी लेकर भागे प्रदर्शनकारी!
मोसाद का कतर में गुप्त ऑपरेशन: आतंकी परिवार खल्लास , क्या ट्रंप ने दिया धोखा?
फ्रांस में हाहाकार: सड़कों पर उतरे लाखों लोग, मैक्रों का सिंहासन खतरे में!
स्वीडन की स्वास्थ्य मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिरीं: चक्कर आने के गंभीर कारण और बचाव
सूर्यकुमार यादव का बड़ा दिल: आउट होने के बाद भी यूएई के बल्लेबाज जुनैद को वापस बुलाया!