महराजगंज से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां नेपाल में जारी बवाल के बीच एक दूल्हा अपनी शादी करने के लिए भारत पहुंचा।
सोनौली बॉर्डर पर सुरक्षाकर्मियों ने दूल्हे को कुछ बारातियों के साथ भारत की ओर बढ़ते देखा तो रोक लिया। दूल्हे ने अपना आईडी प्रूफ और शादी का मकसद बताया, जिसके बाद उसे भारत में प्रवेश करने दिया गया।
नेपाल में उग्र आंदोलन ने शादी जैसे शुभ अवसर को भी चुनौती बना दिया था। भैरहवा के रहने वाले शाहनवाज की शादी सोमवार को उत्तर प्रदेश के नौतनवा में तय थी। बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा और प्रदर्शन के बीच वहां पहुंचना किसी जंग से कम नहीं था।
शाहनवाज बाइक से अकेले भैरहवा से निकला। सोनौली बॉर्डर पर एसएसबी ने उसे रोका। जांच के दौरान उसने आईडी प्रूफ और शादी का कारण बताया, जिसके बाद उसे भारत में प्रवेश की अनुमति मिल गई।
उधर, पड़ोसी मुल्क के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली ने देश में जारी सरकार विरोधी प्रदर्शन के बाद इस्तीफा दे दिया है। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल सहित कई शीर्ष राजनीतिक नेताओं के निजी आवास पर हमला किया और संसद भवन में तोड़फोड़ की, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
एअर इंडिया ने नेपाल में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच हवाई अड्डे के बंद होने के कारण अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं।
भारत ने नेपाल में अपने नागरिकों के लिए आपातकालीन फोन नंबर जारी किए हैं। किसी भी आपातस्थिति या सहायता की आवश्यकता होने पर, काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के +977 - 980 860 2881 और +977 - 981 032 6134 नंबरों पर संपर्क करने को कहा गया है।
नेपाल में हिंसक प्रदर्शनों के बीच एक दूल्हे को अपनी शादी में पहुंचना चुनौती बना गया। दरअसल उसकी शादी भारत में तय थी। जब वह सोनौली बॉर्डर पर पहुंचा तो वहां सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोक लिया। हालांकि आईडी प्रूफ दिखाने पर उसे भारत आने की अनुमति मिल गई। #NepalGenZProtest #Maharajganj pic.twitter.com/G1UsS2w6yz
— Pawan Kumar Sharma (@pawanks1997) September 9, 2025
नेपाल में वित्त मंत्री को सड़क पर दौड़ाकर पीटा, लात मारकर गिराया
उपराष्ट्रपति चुनाव: खड़गे ने थामा गडकरी का हाथ, राहुल गांधी की देरी से मची अफरा-तफरी!
अहमदाबाद: फ्रांस की महिला ने बताया दुनिया का सबसे सुरक्षित शहर, पोस्ट हुआ वायरल
जान हथेली पर! खतरे से खेलता शख्स, वायरल हुआ वीडियो
क्या नेपाल में फिर लौटेगा राजतंत्र? विशेषज्ञ की बड़ी राय
दिल्ली में 13 सितंबर को लोक अदालत: चालान भरने का सुनहरा मौका!
नेपाल में जे़न ज़ी का उग्र प्रदर्शन: राष्ट्रपति आवास में आग, आज सर्वदलीय बैठक
OMG! पटरी पर लेटा युवक, ऊपर से गुजरी ट्रेन, वीडियो देख सिहर उठेगा मन
नेपाल में हाहाकार: प्रदर्शनकारियों ने संसद घेरी, राष्ट्रपति आवास पर कब्जा, पीएम ओली की दुबई भागने की तैयारी!
नेपाल में Gen Z का अमेरिका पर भी फूटा गुस्सा, क्या है पूरी कहानी?