दिल्ली में आज 15वें उपराष्ट्रपति के लिए चुनाव हो रहा है। संसद भवन में सुबह 10 बजे मतदान शुरू हुआ जो शाम 5 बजे तक चला। शाम 3 बजे तक 96 प्रतिशत मतदान हो चुका था।
इस दौरान राजनीतिक गलियारों में कुछ दिलचस्प दृश्य देखने को मिले, जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
सबसे अधिक चर्चा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की जुगलबंदी की हो रही है। उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने जाते समय खड़गे ने गडकरी का हाथ थामा हुआ था। इस नजारे पर सोशल मीडिया पर खूब टिप्पणियां की जा रही हैं और लोग सियासी चुटकियां ले रहे हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एक साथ हाथ पकड़कर वोट डालने पहुंचे।
वहीं, एक अन्य वीडियो में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी वोट डालने के लिए थोड़ा लेट पहुंचे। वे निजी दौरे पर मलेशिया गए हुए थे। उनकी देरी के कारण वोटिंग स्थल पर थोड़ी अफरा-तफरी मच गई। मलेशिया से लौटने के बाद राहुल गांधी के लुक की भी सोशल मीडिया पर चर्चा है।
राज्यसभा और लोकसभा को मिलाकर कुल 782 सांसदों को वोट डालना था। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू होगी और देर रात तक चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एक साथ हाथ पकड़कर वोट डालने पहुंचे।
— Manjeet Ghoshi (@ghoshi_manjeet) September 9, 2025
मोदी जी आप चिंता मत करो नितिन जी के घोटाले सामने आने के बाद ऐसे लोगो का वोट नहीं चाहिए pic.twitter.com/LeBDaobsqJ
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 में रूस बनेगा पार्टनर देश!
जान हथेली पर! खतरे से खेलता शख्स, वायरल हुआ वीडियो
दोहा में इजरायली हमले से हड़कंप, हमास नेताओं को निशाना बनाने का आरोप!
साहब मैं जिंदा हूं... लाश उठाने की तैयारी के बीच अचानक खड़ा हुआ व्यक्ति; पुलिस भी रह गई सन्न
नेपाल में राजनीतिक भूचाल: प्रधानमंत्री ओली का इस्तीफा, मेयर बालेन शाह को सत्ता सौंपने की तैयारी!
उपराष्ट्रपति चुनाव: नंबरों का खेल, विपक्ष की हार और क्रॉस वोटिंग का रहस्य!
पंजाब को बाढ़ राहत के लिए 1600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता!
नेपाल में जेन Z का विरोध: संयुक्त राष्ट्र ने बातचीत का किया आग्रह, 19 मौतों पर जताई चिंता
WWE Raw में रोमन रेंस की बेइज्जती, दिग्गज ने मानी हार, मेन इवेंट में स्पीयर का तूफान!
नेपाल में Gen Z का अमेरिका पर भी फूटा गुस्सा, क्या है पूरी कहानी?