नोएडा में बाढ़ के हालात से निपटने के लिए जिलाधिकारी मेधा रूपम स्वयं मैदान में उतर आईं। उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर पीड़ितों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने से नोएडा के कई इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। गौतमबुद्ध नगर प्रशासन हाई अलर्ट पर है। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने सेक्टर-135 और सेक्टर-150 का निरीक्षण किया और वहां बनाए गए आश्रय स्थलों का जायजा लिया। उन्होंने भोजन, आवास, पेयजल, शौचालय और चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की।
बाढ़ के कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए जिलाधिकारी ने प्रभावित इलाकों में स्कूलों के संचालन पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से स्कूल चलाने के निर्देश दिए और बच्चों को किताबें व अन्य जरूरी सामान भी वितरित किया।
मेधा रूपम ने बच्चों से बातचीत की और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
जिलाधिकारी ने सेक्टर-135 में स्थापित अस्थायी गौशाला का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सेक्टर-150 पहुंचकर नदी किनारे टेंटों में असुरक्षित रूप से रह रहे लोगों से मुलाकात की और उन्हें आश्रय स्थलों में स्थानांतरित करने के लिए प्रेरित किया।
मेधा रूपम, भारत के वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बेटी हैं। वह नोएडा से पहले कासगंज जिले की डीएम थीं। उन्हें यूपी की सबसे चर्चित जिलाधिकारियों में से एक माना जाता है। साथ ही, वह शूटिंग खिलाड़ी भी हैं।
*नोएडा की DM मेधा रूपम की यह तस्वीर खूब वायरल हो रही है ,
— Mahender Mahi (@MahendrMahii) September 7, 2025
नोएडा के डूब क्षेत्र जहाँ बाढ़ बारिश के कारण सैकड़ो परिवार बेघर हो गए हैं , डीएम उनसे मिली हाल चाल पूछा और सरकारी मदद मिल रही है या नहीं यह सब पूछा !
डीएम साहिबा से एक शिकायत है की मीडिया से इतना छुपाकर क्यों ?#Noida… pic.twitter.com/IzcFqCUMVM
नेपाल में हिंसा: प्रधानमंत्री ओली के भागने की आशंका, मंत्रियों के घरों में आग, एयरपोर्ट बंद
आगरा में लक्ष्मी मंदिर की दीवार गिरी, 6 घायल, मची चीख-पुकार
ऑपरेशन सिंदूर: चार दिवसीय टेस्ट मैच क्यों? आर्मी चीफ ने बताए लम्बे युद्ध के 3 मूल मंत्र
नशेड़ी और अपराधी बाबाराजे जगताप: क्या अजीत दादा ने किया वो विवादस्पद फ़ोन कॉल?
पापा की परी को देख हाथियों के झुंड ने मोड़ा रास्ता!
नेपाल सरकार का यू-टर्न! हिंसक प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया से प्रतिबंध हटाया
बिहार में सियासी घमासान: तेजस्वी के पोस्ट पर भाजपा का पलटवार, राजद सत्ता में आई तो उद्योगपति हो जाएंगे खत्म!
राजशाही से संविधान तक: नेपाल के अशांत इतिहास में हिंसा के 5 मोड़
सनरूफ का शौक पड़ा भारी: चलती कार से बाहर झांक रहा बच्चा लोहे के गेट से टकराया, वीडियो वायरल
चलती कार के सनरूफ से बाहर झांक रहा था बच्चा, ओवरहेड बैरियर से टकराया, हालत गंभीर