भारत समेत कई देशों में रविवार को लाखों लोगों ने पूर्ण चंद्रग्रहण की दुर्लभ खगोलीय घटना को देखा। रात को आसमान एक अनोखी रंगशाला में बदल गया।
साल का यह दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण रात 9:57 बजे से 1:26 बजे तक चला। इस दौरान ब्लड मून यानी चंद्रमा सुर्ख लाल रंग में दिखाई दिया।
वैज्ञानिकों के अनुसार, रात 11:01 बजे से 12:23 बजे तक 82 मिनट तक पूर्ण चंद्रग्रहण रहा। दिल्ली से लेकर कर्नाटक तक, भारत में लाखों लोग इस खगोलीय घटना के साक्षी बने।
लोगों ने इस दुर्लभ खगोलीय घटना को लेकर अपने अनुभव साझा किए। पूर्ण चंद्रग्रहण देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह दिखाई दिया।
दिल्ली के नेहरू तारामंडल पहुंची एक महिला ने कहा, अभी आसमान बादलों से ढका हुआ है। हम चंद्रग्रहण देखने और इसकी विस्तृत प्रक्रिया को देखने के लिए बहुत उत्सुक हैं।
बंगलूरू के भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान पहुंची सहाना ने कहा, यह पूरी तरह से लाल नहीं था, लेकिन मैं हल्के भूरे रंग में चांद देख सकती थी। यह अच्छा था। यह एक अच्छा अनुभव था। मैं ब्लड मून देखने के लिए रात 11 बजे का इंतजार कर रही हूं।
कोलकाता स्थित भारतीय अंतरिक्ष भौतिकी केंद्र के निदेशक संदीप चक्रवर्ती ने कहा, आज सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक ही रेखा पर हैं। यह एक दुर्लभ घटना है जो 31 जनवरी, 2018 को हुई थी और अगली बार यह 31 दिसंबर, 2028 को होगी।
कोलकाता की रिया भट्टाचार्य चंद्रग्रहण देखने के लिए जादवपुर स्थित पश्चिम बंग विज्ञान मंच पहुंची। रिया ने कहा, यह पहली बार है जब मैंने पूर्ण चंद्रग्रहण देखा है। ब्लड मून उन सबसे दिलचस्प घटनाओं में से एक है, जिसके बारे में मैंने शोध किया है और सुना है। यह लाइव अनुभव बेहद प्रभावशाली है।
जादवपुर स्थित पश्चिम बंग विज्ञान मंच पहुंची श्रीजा राव ने कहा, आज हमें एक नया अनुभव मिला और मैंने यह घटना पहली बार देखी है। मैंने इसके बारे में ऑनलाइन शोध किया है।
*#WATCH | Delhi: It is covered with the clouds right now. We are very excited to witness the lunar eclipse and see the detailed process of how it happens... says a woman who reached Nehru Planetarium to watch the #TotalLunarEclipse pic.twitter.com/UhgB7LK98l
— ANI (@ANI) September 7, 2025
₹12 लाख कमाई पर नेहरू वसूलते थे ₹10 लाख! मोदी सरकार ने खत्म किया टैक्स टेरर
धुरंधर का लीक वीडियो: अक्षय खन्ना से भिड़े रणवीर सिंह, सारा अर्जुन संग रोमांस
रांची में गर्ल्स हॉस्टल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 10 युवतियों सहित 11 गिरफ्तार
नवाज़ की हैट्रिक से अफगानिस्तान धराशायी, पाकिस्तान ने जीता ट्राई-नेशन कप
देहरादून: चलते ट्रक के पीछे जान पर खेलकर दौड़ा शख्स, फिर हुआ ये...
अयोध्या से लौटे श्रद्धालुओं का उपमुख्यमंत्री ने किया भावभीना स्वागत!
नेपाल में सोशल मीडिया बैन पर कोहराम: संसद में घुसे प्रदर्शनकारी, हिंसा में 14 की मौत, 80 घायल
एशिया कप 2025: दुबई में टीम इंडिया का गहन अभ्यास!
सूर्या हांसदा एनकाउंटर: CBI जांच की मांग पर BJP का प्रदर्शन, कांग्रेस ने लगाया राजनीतिकरण का आरोप
दुर्लभ ब्लड मून का अद्भुत नज़ारा: दिल्ली से कर्नाटक तक चकित हुए लोग!