ब्रिटेन की नई गृह मंत्री शबाना महमूद की नियुक्ति पर सवाल उठ रहे हैं। पाकिस्तानी मूल की सांसद शबाना महमूद को गृह मंत्री बनाए जाने से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। अनेक लोगों का मानना है कि जो महिला इस्लाम को सबसे ऊपर मानती है, वो आव्रजन जैसे संवेदनशील मुद्दों पर निष्पक्ष नहीं रह पाएंगी।
शबाना महमूद के एक पुराने वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उनके जीवन में इस्लाम से बढ़कर कुछ भी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा था कि यह उनके हर काम का आधार है। इस बयान के बाद से ही उनकी निष्पक्षता पर सवाल उठने लगे हैं।
आलोचकों का कहना है कि एक ऐसी महिला, जो अपने मजहब को सबसे ऊपर रखती है, वह आव्रजन और सीमा नियंत्रण जैसे जटिल मामलों में निष्पक्षता से कैसे काम कर पाएंगी? यह पद बहुत ही संवेदनशील होता है, जहां देश की सुरक्षा और राष्ट्रीय हित सर्वोपरि होते हैं।
शबाना महमूद पर केवल इस्लाम का पक्ष लेने का ही आरोप नहीं है, बल्कि उनका इतिहास भारत विरोधी गतिविधियों और बयानों से भी भरा हुआ है। शबाना महमूद अक्सर कश्मीर मुद्दे पर भारत के खिलाफ बोलती रही हैं।
2015 में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा था, जिसमें जम्मू-कश्मीर से सेना हटाने और अनुच्छेद 370 को लेकर भारत की आलोचना की गई थी। 2019 में जब भारत सरकार ने अनुच्छेद 370 हटाया तो शबाना ने इसे अन्याय से भरी और एकतरफा कार्रवाई बताई थी। उन्होंने भारत पर दबाव बनाने की अपील भी की थी।
आलोचकों का कहना है कि क्या एक ऐसी व्यक्ति, जो भारत के खिलाफ इतना पक्षपातपूर्ण रवैया रखती हो, वह भारत के साथ संबंधों में निष्पक्षता बरत पाएगी?
शबाना महमूद की आलोचना सिर्फ भारत विरोधी रुख तक सीमित नहीं है। वह पहले भी इजरायल विरोधी प्रदर्शनों में शामिल रही हैं। 2014 में वो बर्मिंघम में एक सुपरमार्केट को जबरन बंद कराने में शामिल थीं। यहूदी लोगों ने उन पर तनाव बढ़ाने का बढ़ावा देने का आरोप लगाया था।
गृह सचिव के रूप में शबाना महमूद के सामने कई चुनौतियां हैं, खासकर अवैध प्रवासियों से निपटने की। छोटे नावों से ब्रिटेन में आ रहे अवैध प्रवासियों को रोकना एक बड़ी चुनौती है।
अब यह देखना होगा कि शबाना महमूद इन चुनौतियों से कैसे निपटती हैं और क्या वह अपने विवादित बयानों को पीछे छोड़कर निष्पक्षता से काम कर पाती हैं। शबाना महमूद की हर कार्रवाई पर अब ब्रिटेन और दुनिया भर की नजर रहेगी।
*Shabana Mahmood, who swore her oath of parliamentary office on the Koran, is to be Starmer s new home secretary.
— Tommy Robinson 🇬🇧 (@TRobinsonNewEra) September 5, 2025
She will now be in charge of immigration and the borders.
Here she is saying islam to her is more important than anything.
Labour need removed. pic.twitter.com/LCUsRAXXZl
हनीमून पर हत्या: सोनम और प्रेमी की करतूत, 790 पन्नों की चार्जशीट में खुला राज
रश्मिका मंदाना की गुप्त सगाई? एयरपोर्ट पर हीरे की अंगूठी दिखाने से अटकलें तेज
भक्तों का दुख नहीं सह पाते... जीएसटी सुधार पर मनोज तिवारी ने गाया भजन, मोदी की अनूठी स्तुति
बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े शख्स पर गिरा विशालकाय पेड़, मौके पर हुई दर्दनाक मौत!
हॉकी एशिया कप: भारत फाइनल में, अब खिताब के लिए कोरिया से भिड़ंत!
पाकिस्तान से रिश्ता रखने वाली शबाना महमूद बनीं ब्रिटेन की गृहमंत्री, क्या भारत को होगा नुकसान?
पंजाब में अमित शाह की फजीहत, नहीं मिला एक भी पंजाबी!
रिंकू सिंह के बिना लड़खड़ाया मेरठ, काशी रुद्राज ने दूसरी बार जीता यूपी टी20 लीग का खिताब
बल्ले और टोपी की कीमत करोड़ों में: क्रिकेटरों की 8 सबसे महंगी यादगार नीलामियां
बिहार: क्लासरूम में शिक्षक की बेरहमी से पिटाई, CCTV में कैद हुई घटना