कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने अनिरुद्धाचार्य के विवादास्पद बयान पर अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा कि कथा करते समय कथाकार की भावनाएं क्षण-क्षण बदलती रहती हैं, इसलिए यह कहना मुश्किल है कि किस संदर्भ में कोई बात कही गई। उन्होंने कहा कि संभव है कि किसी बात को काटकर तोड़-मरोड़कर पेश किया गया हो।
पंडित मिश्रा ने जोर देकर कहा कि बहन, बेटियों और नारियों के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें यह याद रखना चाहिए कि महिलाओं के प्रति सम्मानजनक भाषा का प्रयोग करना जरूरी है।
उन्होंने एक उदाहरण देते हुए समझाया कि अगर एक मां अपनी बेटी को डांटकर बाहर जाने से मना करती है, तो बेटी विद्रोही हो सकती है। वहीं, अगर मां प्यार से समझाए कि घर पर मेहमान आने वाले हैं और उसे प्रसाद बनाने में मदद करने के लिए कहे, तो बेटी खुशी-खुशी मदद करेगी।
इसी तरह, उन्होंने कहा कि साधु-संतों और कथाकारों को भी अपनी बात को सही ढंग से समझाने की कोशिश करनी चाहिए। प्रेम की भाषा सर्वश्रेष्ठ भाषा है।
पंडित मिश्रा ने यह भी कहा कि किसी भी महिला पर उंगली उठाना गलत है, क्योंकि नारी ही अच्छे समाज को दर्शाती है। उन्होंने कलाकारों और संतों से आग्रह किया कि वे महिलाओं के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग न करें जिससे जनमानस में आक्रोश उत्पन्न हो।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि संतों को भी अपनी मर्यादा में रहना चाहिए और अपनी मर्यादा को नहीं लांघना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर संत अपनी मर्यादा लांघ जाते हैं तो साधारण वर्ग को सबसे ज्यादा चोट लगती है, क्योंकि वे साधु-संतों को रोज सुनते और पूजते हैं।
जानकी जी का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि एक रेखा को लांघने से बड़ा विवाद हो गया था, इसलिए प्रयास करें और अपने शब्दों की मर्यादा को न लांघे।
प्रेम की भाषा ही सर्वश्रेष्ठ भाषा है, भाव से जो भगवान को भज ले परमात्मा उसी का है : पंडित प्रदीप मिश्रा #TV9SattaSammelan | #PanditPradeepMishra | #Religion | #SattaSammelan | @sumairakh pic.twitter.com/n8m3cedwpq
— TV9 Bharatvarsh (@TV9Bharatvarsh) September 6, 2025
क्या इतनी जल्दी माफी मुमकिन है? ट्रंप के यू-टर्न पर थरूर का तीखा हमला
सिरसा में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
संसद परिसर में चौंकाने वाली तस्वीर: पीएम मोदी सांसदों संग आखिरी कतार में!
युद्ध से भागी इरीना की अमेरिका में ट्रेन में निर्मम हत्या!
पूर्व कप्तान धोनी का नया अवतार: फ़िल्म द चेज़ में एक्शन हीरो!
एशिया कप जीतने पर टीम इंडिया पर धनवर्षा, हॉकी इंडिया ने खोला खजाना!
एशिया कप 2025 में सहवाग-इरफान समेत 9 पूर्व स्टार कमेंट्री से मचाएंगे धमाल
122 साल बाद अद्भुत संयोग: साल का आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण, ब्लड मून का अद्भुत नज़ारा
US ओपन 2025: सबालेंका की ऐतिहासिक जीत, RCB को मिली राशि से दोगुनी प्राइज मनी!
बिहार को 11 सालों में क्या मिला? SIR विरोध पर राउत का बड़ा बयान, विपक्ष को UBT का समर्थन