बिहार के राजगीर में हुए हीरो एशिया कप में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डिफेंडिंग चैंपियन साउथ कोरिया को 4-1 से हराया और ट्रॉफी अपने नाम की। इस जीत के साथ ही भारत ने 2026 में होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।
इस ऐतिहासिक जीत के बाद हॉकी इंडिया ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत करने का फैसला किया है और लाखों रुपये के इनाम की घोषणा की है।
हॉकी इंडिया ने प्रत्येक खिलाड़ी को 3-3 लाख रुपये देने की घोषणा की है। राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए इस रोमांचक फाइनल में भारत ने साउथ कोरिया को 4-1 से मात दी। इसके साथ ही, भारतीय पुरुष टीम के सहयोगी स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को भी 1.5 लाख रुपये मिलेंगे।
इस जीत के साथ भारत ने महाद्वीप में अपना दबदबा फिर से हासिल करने के 8 साल लंबे इंतजार को खत्म कर दिया है। भारत ने आखिरी बार एशिया कप 2017 में ढाका में जीता था।
फाइनल मुकाबले में भारत के लिए दिलप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह और अमित रोहिदास ने गोल किए।
भारत ने मैच के पहले ही मिनट में गोल कर दिया। हरमनप्रीत सिंह ने कोरियाई डिफेंडर को छकाते हुए सुखजीत को पास दिया, जिन्होंने टॉप कॉर्नर को बैकहैंडर से टॉमहॉक मारा। पहले क्वार्टर की समाप्ति पर भारतीय टीम 1-0 से आगे रही। दूसरे क्वार्टर के आखिरी क्षणों में भारत के लिए दिलप्रीत ने गोल किया और पहला हाफ 2-0 से भारत के नाम रहा।
दूसरे हाफ की शुरुआत में भारतीय टीम अटैक के साथ-साथ कोरियाई खिलाड़ियों को रोकने की रणनीति के तहत खेल रही थी। तीसरे क्वार्टर की समाप्ति से ठीक पहले भारत ने तीसरा गोल दागा, जो दिलप्रीत ने मारा। चौथे क्वार्टर में भारत के लिए चौथा गोल अमित रोहिदास ने किया। चौथे क्वार्टर के अंत में कोरिया की तरफ से एकमात्र गोल किया गया।
भारत का यह चौथा एशिया कप खिताब है। भारतीय हॉकी टीम 8 साल बाद एशिया कप चैंपियन बनी है। भारत ने सबसे पहले 2003 में एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद उन्होंने 2007 में चेन्नई में टूर्नामेंट जीता। आखिरी बार 2017 में मनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारत ने एशिया कप जीता था।
𝗛𝗔𝗣𝗣𝗜𝗡𝗘𝗦𝗦 𝗗𝗢𝗨𝗕𝗟𝗘𝗗, 𝗩𝗜𝗖𝗧𝗢𝗥𝗬 𝗥𝗘𝗪𝗔𝗥𝗗𝗘𝗗! 🏆🇮🇳
— Hockey India (@TheHockeyIndia) September 7, 2025
Following India’s historic fourth Asia Cup triumph at the Hero Asia Cup Rajgir, Bihar 2025, Hockey India is delighted to announce rewards of ₹3 lakh each for players and ₹1.5 lakh each for the support… pic.twitter.com/K8cqa1Rvo3
गाजा की आग लंदन की सड़कों पर: संसद के बाहर प्रदर्शन, 900 गिरफ्तार
122 साल बाद अद्भुत संयोग: साल का आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण, ब्लड मून का अद्भुत नज़ारा
सोनम रघुवंशी के खिलाफ 790 पेज की चार्जशीट: 3 बड़े खुलासे, विपिन बोला- फांसी से कम मंजूर नहीं
यमुना 206 मीटर के नीचे, फिर भी खतरा बरकरार: दिल्ली में बाढ़ की स्थिति का जायजा
नुआखाई भेंटघाट में वित्तमंत्री ने प्रतिभाशाली छात्रों को किया सम्मानित
नई दिल्ली में भाजपा सांसदों की कार्यशाला: बृजमोहन अग्रवाल ने की भागीदारी
मगरमच्छ और अजगर की खूनी जंग: कौन जीता, किसकी हुई हार? वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप!
हम रसखान के दोहे गाते हैं, कलाम को भी सलूट करते हैं : धीरेंद्र शास्त्री का हिंदुत्व और भगवा आतंकवाद पर बड़ा बयान
कपास पर आयात शुल्क हटाने से किसान आत्महत्या को मजबूर होंगे - केजरीवाल
इजराइल पर हूती विद्रोहियों का ताबड़तोड़ हमला, हवाई क्षेत्र बंद!