गणपति पूजा में फैंस के नारे लगाने पर रोहित शर्मा ने जोड़े हाथ, वायरल हुआ वीडियो
News Image

भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा हाल ही में मुंबई के वर्ली में भगवान गणेश की पूजा करने गए थे।

वहां उनके प्रशंसकों की भीड़ जमा हो गई।

इसी दौरान प्रशंसकों ने मुंबई चा राजा रोहित शर्मा के नारे लगाने शुरू कर दिए।

पूजा के समय प्रशंसकों का ऐसा करना रोहित को अच्छा नहीं लगा।

उन्होंने तुरंत प्रशंसकों से नारे बंद करने का अनुरोध किया।

पहले उन्होंने एक हाथ से इशारा किया और फिर दोनों हाथ जोड़े। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं।

38 वर्षीय बल्लेबाज के इस वीडियो पर कई प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

एक यूजर ने कहा, रोहित शर्मा की विनम्रता किसी भी नारे से ज्यादा जोरदार है। इतनी शोहरत के बावजूद वह अहंकार की बजाय सम्मान को तरजीह देते हैं। वह मैदान के अंदर और बाहर सच्चे किंग हैं।

दूसरे ने कमेंट किया, रोहित ने दिखाया कि सच्चा राजा वही है जो खुद को नहीं बल्कि बप्पा को पहले रखता है।

एक अन्य यूजर ने लिखा, रोहित शर्मा बहुत अच्छे, संस्कारी और धार्मिक इंसान हैं। मुझे वह पसंद हैं।

एक अन्य ने कहा, गणपति पंडाल में रोहित शर्मा बोले मेरा नाम मत चिल्लाओ, बप्पा का नाम जपो। प्योर रिस्पेक्ट।

रोहित आखिरी बार भारत के लिए मार्च 2025 में खेले थे, जो आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल था।

रोहित की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था।

हिटमैन ने फाइनल में सर्वाधिक 76 रन बनाए थे और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

रोहित अब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एक्शन में नजर आएंगे। भारत को 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है।

उन्होंने भारत के लिए अब तक 273 वनडे मैचों में 48.76 के औसत से 11168 रन बनाए हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में 32 शतक और 58 अर्धशतक लगाए हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

GST 2.0 से कितनी होगी बचत? वेबसाइट से तुरंत जानें कितना बचेगा!

Story 1

बाढ़ के बीच जन्मा, गांव ने नाम रखा सैलाब सिंह , बोले - यही है असली हीरो

Story 1

भक्तों का दुख नहीं सह पाते... जीएसटी सुधार पर मनोज तिवारी ने गाया भजन, मोदी की अनूठी स्तुति

Story 1

पंजाब बाढ़: दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, देगी 5 करोड़ की सहायता!

Story 1

हजरतबल दरगाह में बवाल: ईद-ए-मिलाद पर अशोक स्तंभ तोड़ा!

Story 1

एशिया कप में टीम इंडिया की जर्सी पर नहीं दिखेगा Dream11 का लोगो!

Story 1

कश्मीर: हजरतबल दरगाह में राष्ट्रीय प्रतीक पर हमला, ईद-ए-मिलाद पर भीड़ ने तोड़ा अशोक स्तम्भ

Story 1

BPSC 71वीं परीक्षा: एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा केंद्र जाने से पहले जान लें ये ज़रूरी बातें!

Story 1

जमुई में शराबबंदी जांच दल पर हमला, पुलिसकर्मियों को पीटा, 13 गिरफ्तार

Story 1

हनीमून पर हत्या: सोनम और प्रेमी की करतूत, 790 पन्नों की चार्जशीट में खुला राज