2 F-5 और जॉन सीना चारों खाने चित! ब्रॉक लेसनर की WWE में तूफानी वापसी
News Image

SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड शिकागो में हुआ, जहां फैंस को कई बड़े सरप्राइज मिले। ब्रॉक लेसनर की वापसी ने धमाल मचा दिया। उन्होंने जॉन सीना को एफ-5 देकर बुरी तरह हरा दिया। लेसनर को देखकर फैंस खुशी से झूम उठे। उनसे शो में आने की उम्मीदें पहले से ही लगाई जा रही थीं और WWE ने भी फैंस को निराश नहीं किया।

SmackDown की शुरुआत जॉन सीना ने की। यह उनके करियर का अंतिम ब्लू ब्रांड एपिसोड था। सीना ने फैंस के सामने अपने शुरुआती करियर के बारे में बात की और थोड़े भावुक भी दिखाई दिए। सीना ने कहा कि वह ज्यादा कुछ नहीं कह पाएंगे। इसके बाद सैमी ज़ेन ने एंट्री की।

सैमी ने सीना को उनके करियर के लिए बधाई दी और उनका धन्यवाद किया। सैमी ने यूएस चैंपियनशिप के लिए ओपन चैलेंज की बात कही और इसके लिए सीना का नाम लिया। सीना ने तुरंत मैच के लिए हामी भर दी।

सैमी और सीना के बीच जबरदस्त यूएस चैंपियनशिप मैच हुआ। कोई भी हार मानने को तैयार नहीं था। सीना ने सैमी को AA, स्पीयर, पावरबॉम्ब और एंगल स्लैम जैसे तगड़े मूव्स लगाए। उन्होंने सैमी को एंकल लॉक और एसटीएफ में भी फंसाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सैमी ने भी सीना को हैलुवा किक लगाया।

दोनों की हालत काफी खराब हो चुकी थी। तभी ब्रॉक लेसनर ने वापसी करते हुए पहले सैमी को एफ-5 लगाया। इसके बाद लेसनर ने सीना को दो एफ-5 लगाए। सीना को धराशाई करने के बाद ब्रॉक काफी खुश दिखाई दिए।

ब्रॉक लेसनर ने WWE SummerSlam 2025 में भी वापसी की थी, जहां कोडी রোড्स ने जॉन सीना को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप हासिल की थी। इसके बाद ब्रॉक लेसनर ने सीना को एफ-5 लगाया था। लेसनर ने WWE रिंग में दो साल बाद वापसी की थी। SummerSlam 2023 के बाद से WWE रिंग में लेसनर दिखाई नहीं दिए थे। ट्रिपल एच ने कहा था कि सीना के अनुरोध पर ही द बीस्ट की वापसी कराई गई थी।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

जैसा करोगे वैसा भरोगे: भैंसे ने हुड़दंग मचा रहे युवकों को सिखाया सबक!

Story 1

यूक्रेन पर रूस का अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला: कीव पर 800 से अधिक ड्रोन दागे गए

Story 1

बिहार: महिला दरोगा रोती रही, कमांडो जोड़ते रहे हाथ, शराब माफिया ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Story 1

बरेली में 11 साल की बच्ची से बलात्कार, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार, बच्चे की मौत

Story 1

क्या बिग बॉस 19 में सलमान खान ने डोनाल्ड ट्रंप पर कसा तंज?

Story 1

बिग बॉस 19: सलमान खान का फूटा गुस्सा, नेहल और फरहाना को लगाई जमकर फटकार!

Story 1

पंजाब बाढ़: दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, देगी 5 करोड़ की सहायता!

Story 1

केरल: फूलों से RSS झंडा और ऑपरेशन सिंदूर लिखने पर 27 पर मामला, बीजेपी का पुलिस पर हमला

Story 1

गुस्ताखी की जाएगी तो गुस्सा आएगा ही : हजरतबल में अशोक चिह्न तोड़ने पर महबूबा का बयान, उमर ने भी उठाए सवाल

Story 1

मारेगा, मारेगा, मारेगा... नशे में धुत युवक ने यूपी रोडवेज की बस चुराई, यात्रियों में मची चीख पुकार