श्रीनगर: हजरतबल दरगाह में कट्टरपंथियों ने तोड़ा अशोक चिन्ह, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने बताया आतंकी हमला
News Image

ईद-ए-मिलाद के मौके पर श्रीनगर की हजरतबल दरगाह में बवाल हो गया। दरगाह के नवीनीकरण के बाद लगाए गए संगमरमर पर बने अशोक चिन्ह को लेकर विवाद शुरू हुआ।

आरोप है कि मस्जिद के अंदर मूर्ति जैसी आकृति लगाई गई है, जो इस्लाम के खिलाफ है। इससे गुस्साए लोगों ने संगमरमर पर बने अशोक चिन्ह को ईंटों से तोड़ दिया।

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भीड़ को ईंटों से अशोक चिन्ह तोड़ते हुए देखा जा सकता है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आकृतियां बनाना इस्लामी रिवाजों के विरुद्ध है। संगमरमर का पत्थर हाल ही में दरगाह के नवीनीकरण के दौरान लगाया गया था।

भाजपा नेता और जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष डॉ. दरख्शां अंद्राबी ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रतीक को कलंकित करना एक आतंकवादी हमला है और हमलावर एक राजनीतिक दल के गुंडे हैं। उन्होंने आगे कहा कि इन लोगों ने पहले भी कश्मीर को बर्बाद किया है और अब वे खुलेआम दरगाह शरीफ के अंदर आ गए हैं। उनके प्रशासक बाल-बाल बचे, भीड़ ने उन पर भी हमला किया।

डॉ. अंद्राबी ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतीक को कलंकित करके इन लोगों ने बहुत बड़ा अपराध किया है। उन्होंने दरगाह की गरिमा को नुकसान पहुंचाया है। पहचान होने के बाद उन्हें आजीवन दरगाह में प्रवेश करने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के मुख्य प्रवक्ता और विधायक तनवीर सादिक ने प्रदर्शनकारियों के साथ एकजुटता व्यक्त की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि इस्लाम में मूर्ति पूजा सख्त मना है और यह सबसे बड़ा पाप है। उन्होंने हजरतबल दरगाह में एक मूर्ति स्थापित करने को इस्लामी मान्यता के विरुद्ध बताया।

हाल ही में हजरतबल दरगाह का जीर्णोद्धार कराया गया था, जिसका उद्घाटन वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष डॉ. दरख्शां अंद्राबी ने तीन दिन पहले ही किया था।

बवाल के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला भी हजरतबल दरगाह पहुंचे, लेकिन उन्होंने मीडिया के सवालों से परहेज किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य के एलजी मनोज सिंह ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

ट्रंप का ब्रेकअप ट्वीट: भारत और रूस को खोने पर यूजर्स ने लिए मजे!

Story 1

अनुष्का शेट्टी की घाटी ने जीता दर्शकों का दिल, एक्टिंग के दीवाने हुए फैंस

Story 1

ब्रह्मोस ने जहां मचाई तबाही, वहां फिर आतंकी अड्डे! हमला हुआ तो कब्रिस्तान बनना तय

Story 1

दिल्ली में बाढ़ पीड़ितों को समय पर खाना नहीं मिल रहा: केजरीवाल

Story 1

जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय प्रतीक का अपमान: दरगाह में अशोक स्तंभ हटाने पर बवाल

Story 1

शिक्षक दिवस पर नन्हे छात्र ने यूट्यूब, गूगल और चैटजीपीटी को किया विश, वीडियो वायरल

Story 1

बिहार पर केरल कांग्रेस की टिप्पणी से बवाल, भाजपा ने पूछा - क्या बिहारियों की तुलना बीड़ी से?

Story 1

नवारो की ब्राह्मण टिप्पणी पर विदेश मंत्रालय का करारा जवाब

Story 1

इतना डेरिंग हुआ है क्या? - डिप्टी सीएम अजित पवार और महिला IPS अफसर के बीच तीखी बहस का वीडियो वायरल

Story 1

ऑटो रिक्शा में गेमिंग चेयर! ड्राइवर के अनोखे जुगाड़ से बेंगलुरु में मचा तहलका