मध्य प्रदेश में धार्मिक राजनीति गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता उमंग सिंघार के एक बयान ने राजनीतिक माहौल में तनाव पैदा कर दिया है।
उमंग सिंघार ने हाल ही में कहा था, मैं गर्व से कहता हूं कि मैं आदिवासी हूं, हिंदू नहीं। इस बयान पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कड़ी नाराजगी जताई है और कांग्रेस की सोच पर शर्म व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक वीडियो में, सीएम मोहन यादव ने उमंग सिंघार और कांग्रेस से माफी मांगने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा हिंदू और हिंदुत्व के विरोध में काम करती रही है। राहुल गांधी ने हिंदुत्व का मजाक उड़ाया। स्टालिन से लेकर रेवंत रेड्डी तक के नेताओं ने सनातन धर्म को मच्छर और डेंगू तक कहा है।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि अब नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कह दिया है कि आदिवासियों में हिंदुत्व नहीं है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राजनीति ज़रूर करो, लेकिन हिंदुत्व पर प्रश्न उठाना जनता माफ नहीं करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके द्वारा बोले गए शब्द देश और प्रदेश की जनता के लिए बहुत महत्व रखते हैं। यह बहुत गंभीर है, और इसी कारण से कांग्रेस की दुर्दशा हो रही है। उन्होंने कांग्रेस को इस पर विचार करने और माफी मांगने को कहा है।
उमंग सिंघार ने कांग्रेस कार्यालय में आयोजित मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद की बैठक में जनता को संबोधित करते हुए कहा था, मैं गर्व से कहता हूं कि हम आदिवासी हैं, हिंदू नहीं। मैं यह बात कई सालों से कहता आ रहा हूं। चाहे सरकार कोई भी हो, उसे आदिवासी समाज का मान-सम्मान बनाए रखना होगा।
दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस हमेशा हिंदू और हिंदुत्व के विरोध में काम करती है। राहुल गांधी ने हिंदू के बारे में जो बात कही, वह अत्यंत बचकानापन था।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) September 4, 2025
अब कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार कह रहे हैं कि आदिवासियों में हिंदुत्व नहीं है। उन्हें शर्म आनी चाहिए।
हिंदुत्व पर… pic.twitter.com/oE70eobbDp
ट्रंप का ब्रेकअप ट्वीट: भारत और रूस को खोने पर यूजर्स ने लिए मजे!
AAP को याद कर रहे लोग, दिल्ली के बाढ़ शिविरों में बदइंतजामी का आरोप
द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स : बड़े पर्दे पर रूह कंपा देने वाला अनुभव, दर्शकों ने बताया सर्वश्रेष्ठ हॉरर!
ट्रंप के टैरिफ युद्ध पर राहत: गोयल का आश्वासन, घबराने की बात नहीं, बातचीत जारी
भारत-पाक सीमा 30 KM तक गायब! बाढ़ ने बहा दी सरहद, ग्रामीण कर रहे पहरा
श्रीनगर की दरगाह हजरतबल में बवाल: मार्बल पर अशोक स्तंभ तोड़ने पर हंगामा
कांग्रेस के ट्वीट पर बवाल, बीजेपी-जेडीयू ने कहा - ये बिहारियों का अपमान!
बाल-बाल बचे दिल्ली कैपिटल्स के स्टार, हिट विकेट होते-होते रहा यह चौंकाने वाला पल!
इंदौर: बीजेपी मेयर के बेटे ने घेरी केंद्र सरकार, बुलेट ट्रेन और रेल हादसों पर उठाए सवाल
साहिबाबाद मंडी में रिश्वतखोरी का खुलासा: मंडी सचिव का 50 हजार घूस लेते वीडियो वायरल!