पश्चिम बंगाल विधानसभा में गुरुवार को भारी हंगामा हुआ। भाजपा के मुख्य सचेतक शंकर घोष और अन्य विधायकों की विधानसभा के मार्शलों और सुरक्षा कर्मियों के साथ तीखी झड़प हो गई। इस टकराव में शंकर घोष को चोटें आई हैं।
विपक्षी दल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाषण में बाधा डाली, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने भाजपा व्हिप चीफ को सदन से निलंबित कर दिया। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने विपक्ष के व्हिप चीफ शंकर घोष को नारेबाजी और मुख्यमंत्री के भाषण में बाधा डालने के कारण निलंबित कर दिया। घोष ने बाहर जाने से इनकार कर दिया।
शंकर घोष के बाहर जाने से इनकार करने पर विधानसभा अध्यक्ष ने मार्शलों और सुरक्षाकर्मियों को उन्हें सदन से बाहर ले जाने का निर्देश दिया। इस दौरान भाजपा विधायकों और मार्शलों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई और देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। इस झड़प में शंकर घोष के चश्मे टूट गए और उन्हें चोटें आईं।
बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि मार्शलों ने उनके विधायकों के साथ दुर्व्यवहार किया, जिसमें शंकर घोष को गंभीर चोट आई हैं। शुभेंदु ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि ये संसदीय लोकतंत्र पर हमला है। उन्होंने निलंबन को अनुचित ठहराते हुए अध्यक्ष के फैसले पर सवाल उठाए हैं।
शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि जब वह विधानसभा में पहुंचे तो ममता बनर्जी भारत की विदेश नीति की आलोचना करते हुए पीएम मोदी पर निशाना साध रही थी। इस पर उन्होंने मुख्यमंत्री की आलोचना की।
আজ পশ্চিমবঙ্গ বিধানসভায় গনতন্ত্র কে হত্যা করলো গনতন্ত্র হত্যাকারী মমতা ও তার দলদাস প্রশাসন... pic.twitter.com/X7XGw2WK2s
— Suvendu Adhikari (@SuvenduWB) September 4, 2025
केमिकल फैक्ट्री की आड़ में ड्रग्स का कारोबार, 12000 करोड़ का ड्रग बरामद, बांग्लादेशी महिला समेत 12 गिरफ्तार
जब नाचने वाले अरबों की गाड़ियों में घूम सकते हैं, तो साधु चश्मा क्यों नहीं? - धीरेंद्र शास्त्री का तीखा जवाब
बरेली में 11 साल की बच्ची से बलात्कार, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार, बच्चे की मौत
महिला विश्व कप से पहले पाकिस्तान का नया ड्रामा: कप्तान भारत नहीं आएंगी!
अमित शाह ने सपा सांसद राजीव राय को जन्मदिन की बधाई दी, उम्र पूछकर किया मज़ाकिया सवाल!
पंजाब बाढ़: दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, देगी 5 करोड़ की सहायता!
तेंदुए को जंगली सूअर ने सिखाया सबक, शिकारी हुआ भीगी बिल्ली!
ड्रेन टूटने से बहादुरगढ़ में हाहाकार, कई कॉलोनियां जलमग्न, सेना ने संभाला मोर्चा
क्या 10 दिन बाद रिटायर होंगे पीएम मोदी? राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात ने मचाई खलबली!
हॉकी एशिया कप: भारत फाइनल में, अब खिताब के लिए कोरिया से भिड़ंत!