हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश और बाढ़ की वजह से हालात गंभीर हैं। सड़कों का संपर्क टूट गया है और जनजीवन अस्त-व्यस्त है। इसी बीच मनाली से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है।
वीडियो में एक कुत्ता उफनती नदी के बीच एक चट्टान पर फंसा हुआ है। नदी का बहाव इतना तेज है कि वह खुद को सुरक्षित स्थान पर नहीं ले जा पा रहा।
यह साहसी जानवर हार नहीं मानता और जान बचाने के लिए संघर्ष करता दिखाई देता है। उसकी हिम्मत और धैर्य देखकर लोग हैरान हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कुत्ता नदी में छोटे-छोटे पत्थरों का सहारा लेकर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा है। उसका संतुलन बिगड़ता है और वह तेज बहाव में बह जाता है। कुछ पलों के लिए वह दिखाई नहीं देता, जिससे लोग उसकी जान को लेकर चिंतित हो जाते हैं।
लेकिन, कुत्ता हार नहीं मानता। अपनी लगातार कोशिशों से वह आखिरकार नदी के किनारे सुरक्षित पहुंच जाता है और अपने शरीर को सुखाता है। यह दृश्य लोगों के लिए राहत भरा था।
सोशल मीडिया पर लोग इस साहसी कुत्ते की खूब तारीफ कर रहे हैं।
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है। लोग वीडियो देखकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, वाह! इस कुत्ते की बहादुरी देखकर मेरी आंखों में आंसू आ गए। सच में जानवरों में भी इंसानों जैसी हिम्मत होती है।
एक अन्य यूजर ने लिखा, सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो देखकर दिल खुश हो जाता है। जानवरों का साहस और जीवटता हमें इंसानों को भी सीख देती है।
एक यूजर ने लिखा, यह कुत्ता सच में हीरो है, तेज बहती नदी में इतनी हिम्मत दिखाना आसान नहीं होता।
एक अन्य यूजर ने लिखा, मुझे खुशी है कि कुत्ता सुरक्षित रहा। प्रकृति की चुनौती में जीवित रहने की उसकी जंग अद्भुत है।
मनाली में बीच नदी में फंसा डॉग, देखिए कैसे बची जान#Manali #DogRescue #DogInRiver #RiverRescue #ViralVideo #DogLove #AnimalRescue #ManaliRiver #TrendingVideo #PetRescue #DogSaved #ViralNews #AnimalLove #DogVideo #MountainRescue pic.twitter.com/43NEcbd0Dm
— ONOG News (@ONOGNews) September 2, 2025
पंजाब-हरियाणा में बारिश का कहर, पंचकूला में स्कूल वैन पर गिरा पेड़, घायल होने की आशंका!
झारखंड में 3 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी!
जयशंकर ने जर्मन मंत्री के समक्ष उठाया अरिहा शाह का मुद्दा, सांस्कृतिक अधिकारों की रक्षा पर जोर
सब कुछ खोकर भी पिलाई चाय, हरभजन सिंह हुए भावुक
पप्पू हैं कि मानते नहीं... बार-बार अपमान फिर भी क्यों कांग्रेस महान?
यमुना का कहर: निगम बोध घाट और ओल्ड उस्मानपुर डूबे, दिल्ली में बाढ़ का खतरा
करारी हार के बाद इंग्लैंड रैंकिंग में फिसला, वसीम जाफर ने उड़ाया माइकल वॉन का मज़ाक
लालू राज होता तो कट्टे पर डिस्को होता: तेजस्वी के डांस पर मांझी का तंज
गुस्से में बल्ला लेकर बच्चे के पीछे दौड़ा बल्लेबाज!
दुश्मनों के लिए चेतावनी! इजरायल का निगरानी क्षमता को मजबूत करने वाला कदम