रांची: मौसम विभाग ने झारखंड में 3 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किए गए हैं।
पश्चिमी सिंहभूम, गुमला और सिमडेगा में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने एक स्पेशल बुलेटिन जारी कर 3 सितंबर के लिए भारी से बहुत भारी वर्षा की प्रभाव आधारित चेतावनी जारी की है।
बुलेटिन के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना सुस्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र 3 सितंबर को सुबह 8:30 बजे उत्तरी ओडिशा तट से दूर उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में है। यह समुद्र से 7.6 किलोमीटर ऊपर तक फैला है।
मौसम बुलेटिन में यह भी कहा गया है कि औसत समुद्र तल पर मानसून की द्रोणिका (मानसून ट्रफ) अब बीकानेर, जयपुर, दमोह, पेंड्रा रोड, संबलपुर, उत्तरी ओडिशा तट से दूर उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र के केंद्र से होते हुए दक्षिण-पूर्व की ओर पर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंचती है।
अगले 24 घंटों में छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पंजाब और विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
ऑरेंज अलर्ट वाले क्षेत्र के लिए सावधानियां:
येलो अलर्ट वाले क्षेत्र के लिए सावधानियां:
*वर्षा की चेतावनी (03.09.2025)
— India Meteorological Department (@Indiametdept) September 3, 2025
◆छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पंजाब और विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।… pic.twitter.com/WXGXD2EdIh
पंजाब में बाढ़: AAP विधायकों, सांसदों का दान, सिरसा का केजरीवाल पर हमला
पीएम मोदी की मां पर टिप्पणी और तेजस्वी का डांस: बिहार की सियासत में दिन भर छाया रहा उबाल
क्या पुतिन का शहबाज़ शरीफ़ को पारंपरिक साझेदार कहना भारत के लिए बढ़ाएगा टेंशन?
वो सही बोल रहे हैं, किसी को हक नहीं... : पीएम मोदी की मां के अपमान पर लालू यादव की बेटी का पलटवार
पंजाब में बाढ़: केजरीवाल कल करेंगे प्रभावित इलाकों का दौरा, केंद्र से मांगी मदद
ट्रेन में कूलर! यात्री का देसी जुगाड़ देख हैरान हुए लोग
छात्रों पर लाठीचार्ज: बाराबंकी से लखनऊ तक बवाल, CM योगी ने मांगी रिपोर्ट, सपा-कांग्रेस का ABVP को साथ
छत से कूदी महिला, पति ने अस्पताल ले जाने की बजाय पीटा; मरने दो इसे
पटना मेट्रो: चुनावी सौगात से पहले पटरी पर दौड़ी, जानिए कब होगी शुरुआत!
दादा को नहीं पहचाना! डीएसपी अंजलि कृष्णा को अजित पवार ने लगाई फटकार